Irctc Tour Packages: आईआरसीटीसी समय-समय टूर पैकेज लाता रहता है। अगर आप ज्योतिर्लिंगों और शिरडी के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के तहत यात्रा कर सकते हैं। आज हम आपको भारत गौरव ट्रेन शिरडी और ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं जिसके तहत आप यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज का किराया और अन्य डिटेल्स।
इस पैकेज की शुरुआत
यह पैकेज बिहार के कटिहार स्टेशन से शुरू होगा, यहां से आपको ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ पकड़नी होगी।
8 ज्योतिर्लिंगों और साईं बाबा के दर्शन
इस टूर पैकेज के जरिए आप 8 ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, सोमनाथ, ओंकारेश्वर, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और वाराणसी के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इसके अलावा आपको शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा।
टूर पैकेज की अवधि
इस टूर पैकेज की अवधि 13 दिन और 12 रात की है। इसमें पैकेज में आपके पास यह भी विकल्प है कि आप होटल और खाने की व्यवस्था खुद कर सकते हैं। इसमें केवल ट्रैवल पैकेज भी उपलब्ध है, जिसमें आपको केवल यात्रा का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें- Indian Railways Rules: ट्रेन के AC कोच में ये हरकत आपको पहुंचा सकती है जेल, जुर्माना भी भरना पड़ेगा
इस दिन से शुरू होगी यात्रा
यह टूर की शुरुआत 25 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगी। इस पैकेज को Economy और Standard दो श्रेणियों में बांटा गया है।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
इस पैकेज में आपको नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना और रात भर एसी या नॉन-एसी कमरे में रहने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Indian Railway: ट्रेन में चोरी हो गया है आपका सामान? चिंता मत कीजिए… ‘RailMadad’ करेगा हेल्प
किराया
टूर पैकेज की कैटेगरी के हिसाब से सबका किराया अलग-अलग है।
इकोनॉमी कोच- इस पैकेज में इकोनॉमी कोच में यात्रा करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 21,251 रुपये चुकाने होंगे।
स्टैंडर्ड कोच- वहीं स्टैंडर्ड कोच में सफर करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 33,251 रुपये चुकाने होंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
39 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines