Indian Railway: ट्रेन में चोरी हो गया है आपका सामान? चिंता मत कीजिए... 'RailMadad' करेगा हेल्प
Edited By Mahak Singh

Indian Railway
Edited By Mahak Singh

Indian Railway
Indian Railway: हम सभी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते रहते हैं। आप सभी ने किसी ना किसी से ये जरूर सुना होगा कि हम सो रहे थे और हमारा सामान चोरी हो गया। कभी-कभी ऐसा भी सुनने या देखने को मिलता है कि लोग कुछ देर के लिए अपना सामान छोड़कर बाथरूम चले जाते हैं, फिर जब वापस आते हैं तो पाते हैं कि उनका सामान गायब है। आजकल ट्रेनों में सामान चोरी होना आम बात हो गई है। ऐसा कभी भी किसी के साथ हो सकता है। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगी।
यदि चलती ट्रेन में आपका सामान चोरी हो जाता है, तो आप ट्रेन कंडक्टर/कोच या गार्ड या जीआरपी (GRP) एस्कॉर्ट के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
GRP को राजकीय रेलवे पुलिस के नाम से भी जाना जाता है। इनका काम भारत में रेलवे स्टेशनों पर कानून व्यवस्था बनाए रखना है। वे ट्रेनों और रेलवे परिसरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं और वहां होने वाले अपराधों की जांच करते हैं।
ये भी पढ़ें- Indian Railways Rules: ट्रेन के AC कोच में ये हरकत आपको पहुंचा सकती है जेल, जुर्माना भी भरना पड़ेगा
जब आप जीआरपी पुलिस के पास शिकायत करने जाएंगे तो वे आपको एक एफआईआर फॉर्म देंगे, जिसमें आपको अपनी जानकारी भरकर उन्हें देनी होगी। आपकी शिकायत उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन को भेज दी जाएगी जहां आपका सामान चोरी हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: