IRCTC Tour Package: अगर आप ओडिशा की खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज का लाभ आप नवंबर में उठा सकते हैं। यह पैकेज कोच्चि से शुरू होगा, जिसमें आप इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल और कोणार्क डांस फेस्टिवल का भी हिस्सा बन सकेंगे। आप पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे और भी कई खास चीजें इस टूर पैकेज में हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज का किराया और अन्य डिटेल्स।
पैकेज नाम- एक्सप्लोर पुरी-कोणार्क-भुवनेश्वर पूर्व कोच्चि (EXPLORE PURI-KONARK-BHUBANESWAR EX KOCHI)
पैकेज अवधि- 6 दिन और 5 रातें
डेस्टिनेशन- चिल्का झील, कोणार्क, पुरी, भुवनेश्वर
इस दिन शुरू होगी यात्रा- 30 नवंबर 2023
ट्रैवल – फ्लाइट
ये सुविधाएं मिलेंगी
- आने-जाने के लिए फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास की टिकट उपलब्ध।
- ठहरने के लिए होटल की सुविधा उपलब्ध होगी।
- ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा उपलब्ध।
- पैकेज में इंटरनेशनल सैंड आर्ट और कोणार्क डांस फेस्टिवल के टिकट शामिल होंगे।
- घूमने-फिरने के लिए वाहन की सुविधा भी मिलेगी।
यात्रा के लिए लगेगा इतना चार्ज
ये भी पढ़ें- Haunted Railway Station: ये हैं 4 डरावने रेलवे स्टेशन, यहां से आती है आत्माओं के चिल्लाने की आवाज!
- अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 64,150 रुपये चुकाने होंगे।
- वहीं अगर दो लोग यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 49,950 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
- तीन व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति 47,350 रुपये देने होंगे।
- अगर इस यात्रा पर आपके साथ बच्चे भी हैं तो आपको उनके लिए अलग से शुल्क देना होगा।
IRCTC ने ट्वीट कर दी जानकारी
IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि अगर आप ओडिशा जाना चाहते हैं और वहां सैंड आर्ट फेस्टिवल का आनंद लेना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, जोनल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग करवाई जा सकती है। पैकेज से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
53 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines