IRCTC 7 Jyotirlinga Yatra Tour Package: आजकल के जमाने में हर कोई भागदौड़ भरी जिंदगी जी रहा है, घर से ऑफिस से घर बस यहीं रूटीन हर दिन हो रहा है। ध्यान से सोचे तो किसी के पास खुद के लिए जरा सा भी टाइम नहीं है। हालांकि, लोगों को अपनी इस रूटीन से खुद के लिए थोड़ा टाइम निकालना चाहिए। आप चाहे तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना ही रहे हैं तो आप भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के नए ‘7 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ पैकेज को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
IRCTC का ‘7 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ पैकेज
IRCTC की तरफ से अक्सर ही यात्रियों के लिए किफायती धार्मिक टूर पैकेज पेश किया जाता है, जिसमें आने-जाने, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की सुविधा दी जाती है। इस बार सर्दियों के मौसम में IRCTC ने ‘7 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ पैकेज पेश किया है। IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: IRCTC सस्ते में करवा रही वैष्णो देवी यात्रा, जानिए Tour Package
सिर्फ 19 हजार रुपये में 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा
10 दिन और 9 रातों तक चलने वाली ‘7 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से की जाएगी। इस पैकेज टूर के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन संचालित का जाएगी। यह पैकेज 19,000 रुपए से शुरू होकर 43 हजार रुपए तक का है। अगर इकॉनमी क्लास की स्लीपर से सफर करते हैं तो आप 19,000 रुपए वाला पैकेज ले सकते हैं। वहीं, स्टेंडर्ड की 3A के लिए आपको 31,900 रुपए देने होंगे। कम्फर्ट की 2A वाला पैकेज 42,350 रुपए का है।
9 से 18 जनवरी तक चलेगी यात्रा
IRCTC के ‘7 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ की शुरुआत 9 जनवरी, 2024 से सुबह के 6 बजे से होगी और 18 जनवरी, 2024 तक चलेगी। IRCTC के ‘7 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ के अनुसार योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन सुबह 6 बज कर 5 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और ललितपुर होते हुए अगले दिन उज्जैन पहुंचेगी। जहां से आपके 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा’ की शुरुआत होगी।
मिलेगी ये सारी सुविधा
इस टूर पैकेज में आपको आने-जाने से लेकर रहने, खाने और इंस्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। आप इस पैकेज को IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के पेज लिंक जा कर बुक सकते हैं। इसके अलावा आपको इस पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी भी वेबसाइट पर मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
20 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
22 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines