International Yoga Day: अगर आप हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द और क्रैम्प्स से परेशान हो चुकी हैं तो अब समय है कुछ नेचुरल और असरदार उपाय अपनाने का। पीरियड क्रैम्प्स न सिर्फ शरीर को थका देते हैं बल्कि मूड को भी बिगाड़ देते हैं। इस दौरान पेनकिलर का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं होता। लेकिन अगर आप योग का प्रयास करें तो यह एक बेहतरीन और सुरक्षित ऑप्शन हो सकता है। KGMU हॉस्पिटल की गाइनैकॉलजिस्ट डॉ. सुजाता देव का कहना है कि अगर लड़कियां और महिलाएं पीरियड के समय कुछ आसान लेकिन बेहद असरदार योगासन करती हैं तो पीरियड में होने वाले दर्द से काफी हद तक आराम मिल सकता है। ये योगासन न सिर्फ आपके शरीर को आराम देते हैं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर तनाव भी कम करते हैं। अगर आप हर महीने इस दर्द से जूझती हैं तो आइए जानते हैं 5 योगासनों के बारे में जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं और पीरियड क्रैम्प्स से राहत पा सकती हैं।
पीरियड में करें ये योगासन
वज्रासन
वज्रासन पाचन और पेट दर्द के लिए फायदेमंद होता है। यह बहुत ही प्रभावी योग है जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। यह पाचन को सुधारता है और पेट में होने वाली ऐंठन को कम करता है। पीरियड्स के समय इस आसन को 5–10 मिनट करना आरामदायक साबित होता है। तो कोशिश करें कि पीरियड के दौरान इस योग को जरूर करें।
अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम तनाव और बेचैनी से राहत देने वाला प्राणायाम होता है। यह एक शांत करने वाला प्राणायाम है जो तनाव, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करता है। गहरी सांस लेने और छोड़ने से ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और शरीर में शांति आती है। दिन में 5–10 मिनट इसका अभ्यास जरूर करें।
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन रीढ़, पेट और जांघों में खिंचाव पैदा करता है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम होता है। इसे धीरे-धीरे और आराम से करना चाहिए। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और थकान भी कम होती है। इस आसन को पीरियड्स के समय जरूर करें।
हलासन
हलासन हार्मोन संतुलन और पेट दर्द में फायदेमंद होता है। यह शरीर को भीतर से शांत करता है और पीरियड्स के समय ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। यह हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद करता है और पीठ, पेट व जांघों के दर्द को कम करता है।
धनुरासन
धनुरासन पेट और पीठ दोनों हिस्सों को मजबूत बनाता है। यह आसन पीरियड्स के समय की थकावट को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और दर्द में राहत मिलती है।
पीरियड्स के समय न करें इन चीजों का सेवन
डॉ. सुजाता देव के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना न खाएं, ज्यादा मसालेदार खाने को भी कम से कम खाएं, मीठी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। इसके साथ ही डाइट पर कंट्रोल रखें और गर्म चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
ये भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, जानें डॉक्टर सतीश कुमार की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
3 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
5 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
6 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
8 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines