---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

International Yoga Day: पीरियड क्रैम्प्स से हैं परेशान? ये योगासन दिलाएंगे तुरंत आराम

आज के समय में बहुत से लोगों को पीरियड क्रैम्प्स बहुत होते हैं। पीरियड के पहले दिन कई लड़कियों को काफी दर्द होता है, जिसमें ब्लड प्रेशर लो होना, कमर में दर्द, पेट में दर्द और बॉडी में कई समस्याएं आती हैं, जिसके कारण उन्हें पेन किलर का सहारा लेना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट की सलाह।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 16, 2025 16:20

International Yoga Day: अगर आप हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द और क्रैम्प्स से परेशान हो चुकी हैं तो अब समय है कुछ नेचुरल और असरदार उपाय अपनाने का। पीरियड क्रैम्प्स न सिर्फ शरीर को थका देते हैं बल्कि मूड को भी बिगाड़ देते हैं। इस दौरान पेनकिलर का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं होता। लेकिन अगर आप योग का प्रयास करें तो यह एक बेहतरीन और सुरक्षित ऑप्शन हो सकता है। KGMU हॉस्पिटल की गाइनैकॉलजिस्ट डॉ. सुजाता देव का कहना है कि अगर लड़कियां और महिलाएं पीरियड के समय कुछ आसान लेकिन बेहद असरदार योगासन करती हैं तो पीरियड में होने वाले दर्द  से काफी हद तक आराम मिल सकता है। ये योगासन न सिर्फ आपके शरीर को आराम देते हैं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर तनाव भी कम करते हैं। अगर आप हर महीने इस दर्द से जूझती हैं तो आइए जानते हैं 5 योगासनों के बारे में जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं और पीरियड क्रैम्प्स से राहत पा सकती हैं।

पीरियड में करें ये योगासन

वज्रासन

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

वज्रासन पाचन और पेट दर्द के लिए फायदेमंद होता है। यह बहुत ही प्रभावी योग है जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। यह पाचन को सुधारता है और पेट में होने वाली ऐंठन को कम करता है। पीरियड्स के समय इस आसन को 5–10 मिनट करना आरामदायक साबित होता है। तो कोशिश करें कि पीरियड के दौरान इस योग को जरूर करें।

अनुलोम-विलोम

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

अनुलोम-विलोम तनाव और बेचैनी से राहत देने वाला प्राणायाम होता है। यह एक शांत करने वाला प्राणायाम है जो तनाव, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करता है। गहरी सांस लेने और छोड़ने से ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और शरीर में शांति आती है। दिन में 5–10 मिनट इसका अभ्यास जरूर करें।

उष्ट्रासन

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

उष्ट्रासन रीढ़, पेट और जांघों में खिंचाव पैदा करता है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम होता है। इसे धीरे-धीरे और आराम से करना चाहिए। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और थकान भी कम होती है। इस आसन को पीरियड्स के समय जरूर करें।

हलासन

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

हलासन हार्मोन संतुलन और पेट दर्द में फायदेमंद होता है। यह शरीर को भीतर से शांत करता है और पीरियड्स के समय ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। यह हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद करता है और पीठ, पेट व जांघों के दर्द को कम करता है।

धनुरासन

Image Source Freepik

---विज्ञापन---

धनुरासन पेट और पीठ दोनों हिस्सों को मजबूत बनाता है। यह आसन पीरियड्स के समय की थकावट को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और दर्द में राहत मिलती है।

पीरियड्स के समय न करें इन चीजों का सेवन

डॉ. सुजाता देव के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना न खाएं, ज्यादा मसालेदार खाने को भी कम से कम खाएं, मीठी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। इसके साथ ही डाइट पर कंट्रोल रखें और गर्म चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, जानें डॉक्टर सतीश कुमार की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2025 04:19 PM

End of Article