हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

International Yoga Day 2025: हर दिन करें ये योगासन, बीमारियां होंगी दूर और शरीर रहेगा मजबूत

International Yoga Day 2025: योग हमारे शरीर को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। रोजाना कुछ ऐसे योग है जिन्हें आप हर दिन करते है तो इससे आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी इसके साथ ही बीमारियां भी कोसों दूर रहेंगी। तो आइए जानते है उन 5 योग के बारे में जिन्हें आपको रोज करना चाहिए।

विज्ञापन

International Yoga Day 2025: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर और स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। गलत खानपान, तनाव और घंटों तक बैठे रहने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। ऐसे में दवाइयों के बजाय अगर आप रोजाना कुछ आसान योगासन करें तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। योग केवल शरीर को लचीला और मजबूत नहीं बनाता, बल्कि यह मन को भी शांत करता है और पूरे शरीर में ऊर्जा भर देता है। कोशिश करें रोजाना कुछ समय योग को दे। तो आइए जानते हैं 5 योगासन के बारे में जिन्हें आप रोजाना कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार

Image Source Freepik

सूर्य नमस्कार 12 आसनों का सेट है। इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ ही पाचन तंत्र मजबूत करता है। अगर आप  सूर्य नमस्कार रोजाना करते हैं तो यह वजन नियंत्रण में मदद करता है और मानसिक शांति भी देता है।

विज्ञापन

भुजंगासन

भुजंगासन का अभ्यास रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ दर्द में राहत देता है। इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, जिससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है। अगर आपके कमर में दर्द रहता है तो आप इस आसन को रोजाना जरूर करें। इसके साथ ही भुजंगासन से पेट के अंगों की मालिश होती है और पाचन शक्ति बेहतर होती है। तनाव और थकान दूर होती है।

ताड़ासन

ताड़ासन एक बेहद सिंपल योगाभ्यास है, जिससे आप अपने योग की यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यह आपकी शरीर के बैलेंस को बढ़ाने में काफी मददगार हो सकता है। कोशिश करें इस आसन को रोजाना करें।

विज्ञापन

सर्वांगासन

यह आसन का नाम से ही पता लगा सकते है कि इसे सभी अंगों का आसन माना जाता है। इसलिए इसका अभ्यास करते हुए आप अपनी योग की यात्रा को शुरू कर सकते हैं। यह आसन आपकी ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त और फ्लेक्सिबल बनाने का काम करता है।

वृक्षासन

Image Source Freepik

विज्ञापन

वृक्षासन को ट्री पोज के नाम से भी जाना जाता है। जिसका डेली अभ्यास कर आप खुद को पेड़ की तरह अडिग बना सकते हैं। अगर आप योग की शुरुआत के लिए कोई आसन तलाश रहे हैं, तो वृक्षासन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ योग नहीं, ये है हर रोग की दवा, जानें रोजाना सूर्य नमस्कार करने के हैरान करने वाले फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola