International Yoga Day 2025: योग हमारे शरीर और मन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। यदि इन आसनों का नियमित अभ्यास किया जाए तो ये न केवल शरीर को लचीलापन और ताकत प्रदान करते हैं बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी लाते हैं। खासकर, अगर आप इन 12 योगासनों को रोजाना करते है तो यह शरीर के हर अंग को लाभ पहुंचाने में सहायक होते हैं। इनसे मांसपेशियां मजबूत होती हैं मानसिक तनाव कम होता है और पाचन तंत्र बेहतर बनता है। तो आइए जानते हैं वे 12 योगासन जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
ताड़ासन
Image Source Freepik
इस आसन से शरीर की लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह मांसपेशियों को लचीला और संतुलित बनाता है।
वृक्षासन
वृक्षासन करने से पैरों, टखनों, पिंडलियों, घुटनों और जांघों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है और संतुलन में सुधार करता है।
अर्ध चंद्रासन
यह आसन कमर और पैरों को मजबूत बनाता है, पीठ दर्द में राहत देता है और मानसिक तनाव को कम करता है। साथ ही पाचन क्रिया में भी सुधार करता है।
त्रिकोणासन
Image Source Freepik
इस आसन से पीठ और कमर के दर्द में राहत मिलती है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करने में सहायक है।
भुजंगासन
भुजंगासन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। यह पेट के अंगों को उत्तेजित करता है और तनाव कम करता है।
पश्चिमोत्तानासन
इससे मन को शांति मिलती है और तनाव में कमी आती है। साथ ही यह नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।
पवनमुक्तासन
Image Source Freepik
यह आसन गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह पाचन को मजबूत करता है और पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है।
बालासन
बालासन पीठ दर्द में राहत देता है, दिल की मांसपेशियों को मजबूत करता है और थकान व तनाव को दूर करता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभकारी है।
सेतुबंधासन
यह आसन मानसिक शांति प्रदान करता है और वजन कम करने में मदद करता है।
उष्ट्रासन
Image Source Freepik
यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ व कंधों को मजबूत करता है।
शवासन
शवासन से शरीर को पूर्ण विश्राम मिलता है मन शांत होता है और चिंता दूर होती है।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
यह प्राणायाम फेफड़ों को मजबूत बनाता है रक्तचाप नियंत्रित करता है, पाचन क्रिया सुधारता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर करता है।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: हर दिन करें ये योगासन, बीमारियां होंगी दूर और शरीर रहेगा मजबूत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines