हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

International Yoga Day 2025: कोरोना में योगासन के क्या हैं फायदे, जानें कितनी देर तक योग करना जरूरी?

International Yoga Day 2025: योग एक नहीं बल्कि कई बीमारियों में फायदेमंद है। इसके साथ ही अगर आप कोरोना से बचने के लिए योग करते हैं तो यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए जरूरी भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन
कोरोना में कितना फायदेमंद है योग? फोटो सोर्स News24

International Yoga Day 2025: योग करना सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, जहां आज देश भर में कोरोना बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक्सपर्ट इससे बचने के लिए योग करने की सलाह देते हैं। कई बार जब आप लगातार योग करते हैं तो कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं। कोरोना के अलावा यह कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। यह शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हड्डियों और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं जब आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तो आप कोरोना जैसी महामारी से बचे रहते हैं।

कितनी देर तक योग करना सही?

योग और रेकी एक्सपर्ट पूनम वर्मा बताती हैं कि सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के योग करने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। इसके साथ ही वह यह भी कहती हैं कि जो लोग फिट रहने के लिए नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, उनमें कोविड-19 का खतरा कम होता है। इसके अलावा, आप शारीरिक रूप से एक्टिव रह पाते हैं, मोटापा, डायबिटीज और हार्ट की बीमारी का खतरा कम होता है। वहीं, अगर आप इन बीमारियों से बचे रहते हैं तो कोविड-19 महामारी भी दूर रहती है और मौत का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: कैंसर के लिए योग करना क्यों जरूरी, जानें क्या कहते हैं स्वामी रामदेव?

हर रोज करें रुटीन में शामिल

पूनम वर्मा ने बताया कि योग-एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल करने से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी हेल्दी रहता है। एक्सरसाइज हमारे शरीर को एक्टिव रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से शरीर के सभी अंग हेल्दी बने रहते हैं। इससे हार्ट की बीमारी और डायबिटीज से परेशान लोगों को भी फायदा मिलता है।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीरू नथानी ने अष्टांग योग को लेकर कहा कि ये आसन शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के डॉ. रमाकांत यादव ने कहा कि औषधि रोग निदान का विकल्प नहीं है। योग हानिरहित निरोगी काया के लिए सबसे अच्छा उपाय है।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: योग करना किन-किन बीमारियों में फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें