International Yoga Day 2025: योग करना सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, जहां आज देश भर में कोरोना बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक्सपर्ट इससे बचने के लिए योग करने की सलाह देते हैं। कई बार जब आप लगातार योग करते हैं तो कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं। कोरोना के अलावा यह कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। यह शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हड्डियों और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं जब आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तो आप कोरोना जैसी महामारी से बचे रहते हैं।
कितनी देर तक योग करना सही?
योग और रेकी एक्सपर्ट पूनम वर्मा बताती हैं कि सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के योग करने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। इसके साथ ही वह यह भी कहती हैं कि जो लोग फिट रहने के लिए नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, उनमें कोविड-19 का खतरा कम होता है। इसके अलावा, आप शारीरिक रूप से एक्टिव रह पाते हैं, मोटापा, डायबिटीज और हार्ट की बीमारी का खतरा कम होता है। वहीं, अगर आप इन बीमारियों से बचे रहते हैं तो कोविड-19 महामारी भी दूर रहती है और मौत का खतरा भी कम होता है।
हर रोज करें रुटीन में शामिल
पूनम वर्मा ने बताया कि योग-एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल करने से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी हेल्दी रहता है। एक्सरसाइज हमारे शरीर को एक्टिव रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से शरीर के सभी अंग हेल्दी बने रहते हैं। इससे हार्ट की बीमारी और डायबिटीज से परेशान लोगों को भी फायदा मिलता है।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीरू नथानी ने अष्टांग योग को लेकर कहा कि ये आसन शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के डॉ. रमाकांत यादव ने कहा कि औषधि रोग निदान का विकल्प नहीं है। योग हानिरहित निरोगी काया के लिए सबसे अच्छा उपाय है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।