Yoga For Headache: भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल और काम के बोझ से अक्सर सिर दर्द होने लगता है। आज के समय में ये बहुत ही आम-सी बात हो गई है। कई बार जब ये दर्द बढ़ने लगता है, तो लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं और सिर दर्द से निजात पाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

दवाई खाने से कुछ समय के लिए इस गंभीर दर्द से राहत तो मिल जाती है, लेकिन ना तो ये पूरी तरह से जाता है और कई नुकसान करता है। सिर दर्द से निपटने के लिए योग एक बेहतर ऑप्शन है।

विज्ञापन

योग एक बेहतर ऑप्शन

योग से ना सिर्फ सिर दर्द बल्कि कई गंभीर बीमारियों से निजात मिलती है। इसलिए योग को एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। आज हम आपको सिर दर्द से निपटने के प्रभावी योगासन बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

(Yoga For Headache) इन योगासन से पाएं सिर दर्द से निजात

1. बालासन सिरदर्द से दिलाएगा निजात

सिर के दर्द से निजात पाने के लिए बालासन कर सकते हैं। इसके लिए आपको दोनों घुटनों के बल बैठना है और फिर शरीर के निचले हिस्से को अपने पैरों पर टिकाएं। इसके बाद अपने पूरे शरीर को घुटनों से टच करते हुए सिर जमीन तक पहुंचाएं।

फिर जब आपका सिर जमीन छूने लगे तो अपने हाथों को पैरों की ओर फैलाएं और इस स्थिति में कुछ देर के लिए रुकें। इसके बाद धीरे धीरे पहले वाली स्थिति में आ जाएं। इस आसन को करने से शरीर शांत होता है और चिंता-तनाव को कम करने के लिए सबसे प्रभावी आसन है। साथ ही इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और सिर दर्द से राहत मिलती है।

विज्ञापन
2. पदंगुष्ठासन भी सिर दर्द के लिए बेहतर

इसको करने के लिए आपको अपने दोनों पैरों के बीच दूरी बना कर खड़े होना। फिर धीरे-धीरे कमर के बल नीचे की ओर झुकें और अब दोनों पैरों के अंगूठे को अपने हाथ से पकड़े।

विज्ञापन

आप अपने घुटने को नीचे जाने भर तक मोड़ सकते हैं और इस पोज में कुछ देर खड़े रहें। ये आसन आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करेगा।

3. सेतु बंधासन भी मददगार

इसको करने से सिरदर्द से निजात मिलेगी। इस आसन को ब्रिज पोज भी कहा जाता है और इसमें शरीर स्ट्रेच होता है। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और फिर अपने पैरों के घुटने को इस तरह मोड़ें कि पैर फर्श को टच कर रहे हो।

विज्ञापन

अब अपने हाथों की मदद से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। पीठ और जांघों को फर्श से आसमान में उठाते हुए गहरी सांस लें और छोड़ें। इस पोजीशन में कुछ देर रहें और फिर धीरे धीरे अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएं। ये आसन करने से सिरदर्द में आराम मिलेगा।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ