International Women’s Day: दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वूमेंस डे के खास मौके पर महिलाओं के योगदान को सम्मान दिया जाता हैं। वर्तमान समय में देश में महिलाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा हैं। वह हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। आज शायद ही कोई क्षेत्र है, जिसमें महिलाएं पुरषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चल रही हैं। इतिहास में भी कई भारतीय महिलाओं का नाम अंकित हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने दम पर इतिहास रचा। आज हम आपको भारत के बड़े पदों पर बैठने वाली पहली महिलाओं के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें- International Women Day: 50 की उम्र में जवान बना देंगे ये 7 एंटी एजिंग फूड्स, डाइट में करें शामिल
पहली मुख्यमंत्री
देश में पहली बार साल 1963 में सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। उन्होंने सबसे पहले भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। जहां उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी आवाज उठाई। इसके अलावा भारत के विभाजन के समय उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर भी काम किया था। इसके बाद उनकी राजनीति में रुचि बढ़ने लगी और वह वर्ष 1952 में लोकसभा की निर्वाचित सदस्य चुनी गई।
पहली राज्यपाल
स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश में सरोजिनी नायडू पहली महिला राज्यपाल बनी। वह साल 1947 से लेकर 1949 तक यूपी की राज्यपाल रहीं। उन्होंने नमक सत्याग्रह में महात्मा गांधी का साथ भी दिया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और बाद में वो कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष भी बनी।
पहली चीफ जस्टिस
आजाद भारत की पहली चीफ जस्टिस महिला लीला सेठ थी, जिन्हें आज ‘मदर ऑफ लॉ’ के नाम से भी जाना जाता हैं। हालांकि उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद तक पहुंचने का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन वो बचपन से ही वकालत करना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और वो देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बनी।
पहली राष्ट्रपति
25 जुलाई 2007 में पहली बार देश में किसी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की 12वीं और पहली महिला राष्ट्रपति थीं। इससे पहले उन्होंने 1986 से 1988 तक राज्यसभा की उपसभापति के रूप में भी कार्य किया था। वहीं 1991 में वह पहली बार अमरावती सीट से सांसद चुनी गई। जबकि 2004 से 2007 तक प्रतिभा पाटिल राजस्थान की राज्यपाल रहीं।
पहली प्रधानमंत्री
भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। जो तीन बार देश की पीएम रहीं। इंदिरा गांधी, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थी। वह पहली बार साल 1966 में देश की प्रधानमंत्री बनीं। वहीं 1971 के चुनाव के बाद उन्हें अपने राजनीतिक करियर में सबसे बड़ी उपलब्धि मिली। दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की जीत हुई, जिसके बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
ये भी पढ़ें- International Women’s Day: इंदिरा से मलाला तक…महिलाओं ने कैसे बदली तस्वीर? बताती हैं उनकी बायोपिक
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines