International Womens Day: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सम्मान, उनके योगदान और उनकी कामयाबी पर बात की जाती है. भारत भी इस मौके पर सबसे आगे रहता है. ऐसे में अगर आप भी अपनी जिंदगी की किसी खास महिला को स्पेशल फील कराना चाहते हैं और उनके लिए तोहफे तलाश रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं जो आपकी पसंदीदा औरत के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बिना खराब किए लेदर के जूते कैसे साफ करें? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का जादुई तरीका
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए गिफ्ट आइडियाज | International Women’s Day Gifting Ideas
ज्वेलरी बॉक्स- हर महिला को ज्वेलरी बहुत पसंद होती है. ऐसे में आप अपनी पसंदीदा महिला को एक सुंदर सा ज्वेलरी बॉक्स दे सकते हैं. इसमें आप उनकी पसंद की सारी ज्वेलरी डाल सकते हैं जैसे पेंडेंट, ब्रेसलेट या इयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं.
स्किन केयर प्रोडक्ट्स- ज्यादातर महिलाएं महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप उन्हें अच्छी ब्रांड के स्किन केयर प्रोडक्ट्स दें. यह गिफ्ट ना सिर्फ उपयोगी होता है बल्कि उन्हें खुद के लिए समय निकालने का एहसास भी दिलाता है.
किताबें गिफ्ट करें- महिलाओं को किताब पढ़ना बहुत ही अच्छा लगता है. अगर आपकी पसंदीदा औरत पढ़ने वाली है तो उनकी पसंद के हिसाब से किताबें देना बेस्ट हो सकता है. मोटिवेशनल, नॉवेल या सेल्फ-हेल्प बुक गिफ्ट करें.
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट- आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट काफी ट्रेंड में हैं. आप उनके लिए कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट प्लान कर सकते हैं. फोटो फ्रेम से लेकर कोई खास मैसेज प्रिंट करके प्रिंट करने के लिए दे सकते हैं.
कार्ड देना-.महिलाओं को मेहनत करके दिए जाने वाले गिफ्ट बहुत ही पसंद आते हैं. कभी-कभी सबसे छोटा गिफ्ट भी सबसे ज्यादा खुशी देता है. एक प्यारा सा हाथ से लिखा कार्ड या नोट भी उन्हें बहुत स्पेशल महसूस करा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बच्चों को खिलाएं लौकी के टेस्टी अप्पे, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेंगे डिमांड
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines