कहीं आपका फायदा तो नहीं उठा रहे लोग? जानिए ये 3 सीमाएं जो हर महिला को खुद के लिए खींचनी चाहिए 

Essential Boundaries: अगर लोग आपकी अच्छाई का आसानी फायदा उठा लेते हैं तो आपको सीमाएं तय करने को जरूरत है. सीमाएं आपको बताएंगी कि आपको सामने वाले के साथ क्या सुलूक करना है. 

Every Woman Needs Boundaries

जानिए ये 3 सीमाएं जो हर महिला को खुद के लिए खींचनी चाहिए. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Every Woman Needs Boundaries: आज की महिला घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है. वह परिवार को भी चला रही है, नौकरी भी कर रही है और समाज के बीच संतुलन भी बनाकर चल रही है. इसके बावजूद, कई बार दूसरों को खुश रखने या उनकी मदद करने की आदत एक इंसान को बर्बाद कर देती है. हालांकि, लोग ऐसे इंसान का फायदा बहुत ही जल्दी उठाने लगते हैं. जब तक किसी महिला को समझ आता है और वो उदास हो जाती है. अगर ऐसा आपके साथ हर रोज हो रहा है तो जरूरी है कि हर महिला अपनी कुछ सीमाएं तय करे, ताकि उसका आत्मसम्मान और मानसिक शांति बनी रहे. आइए जानते हैं वो 3 जरूरी सीमाएं जो हर महिला को खुद के लिए खींचनी चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- मौसम बदलते ही डल हो जाती है स्किन? इन टिप्स से पाएं दिन-रात निखार

विज्ञापन

ना कहना सीखें

कई बार शर्म के चक्कर में महिलाएं दूसरों को मना करने में हिचकिचाती हैं. चाहे काम का बोझ हो या किसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी, वे अक्सर ना नहीं कह पातीं. लेकिन हर बात पर हां कहना सही नहीं होता. अगर कोई काम आपकी क्षमता या समय से बाहर है तो साफ शब्दों में मना करना बिल्कुल गलत नहीं है. ना कहना आपको स्वार्थी नहीं बनाता, बल्कि यह बताता है कि आप अपनी सीमाओं को समझती हैं.

अपने इमोशन पर कंट्रोल करना सीखें 

कई बार महिलाएं अपने इमोशन को दबाकर दूसरों की खुशी को समझने की कोशिश करती हैं. ऐसा अगर बार-बार करने का मन करे या ऐसा होने पर आपको तनाव महसूस हो तो थोड़ा रुक जाइए. अगर कोई व्यक्ति बार-बार आपको दुखी करता है या आपकी फीलिंग्स की कद्र नहीं करता, तो उसके साथ दूरी बनाना जरूरी हो सकता है. अपनी फीलिंग्स को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है.

अपने समय और निजी स्पेस की कद्र करें

विज्ञापन

आपको हर टाइम हर किसी के लिए अविलंब नहीं रहना है. ऐसा करने से महिलाओं के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ जाती है. आपको अपने लोगों को वक्त देने के लिए भी टाइम निकालना होगा. आप अपने समय की सीमाएं तय करें। काम, आराम और अपनी पसंद की चीजों के लिए समय निकालना आपकी मानसिक और भावनात्मक सेहत के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ