---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

International Women’s Day 2025: भारत की ये 5 महिलाएं जिनका पूरी दुनिया में बजा डंका

International Women's Day 2025: भारत की बेटियों का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर देश की 5 महिलाओं के बारे में, जो बीते साल आए दिन चर्चाओं में रही हैं। किसी ने देश का गौरव बढ़ाया तो किसी ने जनता की सेवा का फैसला लिया।

International Women’s Day 2025: हर साल 7 मार्च को दुनियाभर में इंटरनेशनल वुमेन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को महिलाओं के लिए समर्पित माना गया है। ऐसे में भारत को अपनी गौरवशाली बेटियों की बात जरूर करनी चाहिए। आज दुनिया भर में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और हर वह काम कर रही हैं, जो शायद पुरुषों के योग्य माने जाते थे। इनकी उपलब्धियां देश का मान बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं भारत की उन महिलाओं के बारे में जो पिछले साल हमेशा ही चर्चाओं में रही।

इन 5 महिलाओं ने बढ़ाया देश का गौरव

1. मनु भाकर

---विज्ञापन---

मनु भाकर ने अपनी शूटिंग की प्रतिभा से भारत का नाम रोशन किया है। पैरिस ओलंपिक 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजवाया। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय कॉम्पिटिशन्स में भारत को कई गोल्ड दिलवाए हैं। मनु भाकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उन्होंने अपने आत्मविश्वास और मेहनत से दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manu Bhaker (@bhakermanu)

---विज्ञापन---

2. नैंसी त्यागी

यूपी के बागपत की ये बेटी सोशल मीडिया स्टार हैं। उन्होंने अपने यूनिक फैशन डिजाइनिंग टैलेंट से न सिर्फ अपने फॉलोवर्स बढ़ाए बल्कि इसने उन्हें दुनियाभर में पहचान भी दिलाई है। नैंसी स्क्रैच से ड्रेस डिजाइन करती हैं और अपनी कला से निखारती हैं। नैंसी की शोहरत तब दोगुनी हो गई जब उन्हें 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर वॉक करने का मौका मिला।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)

3. राचेल गुप्ता

---विज्ञापन---

राचेल गुप्ता, भारत की खूबसूरत मॉडल हैं जिन्होंने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। इस खिताब को जीतने वाली वह पहली महिला हैं। उनकी जीत सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी मायने रखती है। राचेल गुप्ता एशिया की भी तीसरी सबसे खूबसूरत महिला हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta)

---विज्ञापन---

4. कंगना रनौत

कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि, बीते साल कंगना एक्टिंग से ज्यादा अपनी नई राजनीतिज्ञ पारी के लिए चर्चाओं में रहीं। उन्होंने भाजपा की तरफ से मंडी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब वे अदाकारा के साथ-साथ देश की माननीय सांसद भी हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

5. स्मृति मंधाना

---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हैं, जिनकी बल्लेबाजी को दुनियाभर में सराहा जाता है। साल 2024 में स्मृति की बल्लेबाजी ने उन्हें न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि महिला क्रिकेट भी पुरुष क्रिकेट के बराबर महत्वपूर्ण और रोमांचक हो सकता है। स्मृति मंधाना की अगुवाई में ही वुमेन्स आईपीएल में आरसीबी (RCB) ने आईपीएल का खिताब जीता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smriti Mandhana (@smriti_mandhana)

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 20, 2025 11:27 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola