International Women Day: महिलाएं आजकल अकेले रहना और सोलो ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करती और कहीं न कही ये आजकल का ट्रेंड बन चुका है। सोलो ट्रिप करना कई बार काफी आसान हो जाता है। इस ट्रिप में आप अपने मन का कर सकती हैं। ऐसे में सोलो ट्रिप कई लोगों को काफी पसंद आता है। अगर आप भी सोलो ट्रिप करती हैं तो आपको कुछ बेसिक सेफ्टी टिप्स और फायदे के बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन टिप्स को अपना सकते हैं?
कुछ नया करने की कोशिश करें
अकेले ट्रिप करते हुए कई नई रुचियों और पसंदों की खोज की है। सबसे बड़ी चीज है हाइकिंग। अकेले यात्रा शुरू करने से पहले कभी हाइकिंग नहीं की है, तो जरूर करें। लेक डिस्ट्रिक्ट जाएं उसके बाद पैटागोनिया और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। लेकिन इससे भी जरूरी बात ये है कि रोज एक्सरसाइज करने से ये सब आसान हो जाता है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स
डेस्टिनेशन के बारे में सही से पता कर लें
अगर आप कोई नई जगह जा रही हैं तो वहां जाने से पहले उस जगह के बारे में अच्छे से पता कर लें। अगर आपका कोई साथी वहां गया है तो उससे भी थोड़ी जानकारी ले सकते हैं। रुकना कहां है और कैसे आपको यात्रा करनी है इसके बारे में जानकारी पहले से ही इकट्ठा कर लें। इससे आपको ट्रिप के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
लोगों से अलग दिखने से बचे
आपने ये कहावत तो जरूर सुना होगा जैसा देश वैसा भेष। आप जिस जगह जा रही हैं, तो वहां के लोगों से आपको अलग दिखने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको कोई भी बेवकूफ बना सकता है, क्योंकि वहां के लोग ये समझेंगे कि आप वहां के नहीं हैं। लोगों की बात मानने से पहले आपको खुद से उस चीज को ऑनलाइन रिसर्च जरूर करें।
सोलो ट्रिप के फायदे
1. सोलो ट्रिप से आप अपने आराम से बाहर निकलते हैं और अपने बारे में ज्यादा जान पाते हैं।
2. आप अपनी कमजोरियों और ताकतों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
3. अपने डर पर काबू पाते हैं और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो पाते हैं।
ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
45 mins agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
20 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines