International Students’ Day 2025: हर साल 17 नवंबर के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है. यह दिन छात्रों और शिक्षा के महत्व को समर्पित है. इस दिन का ऐतिहासिक महत्व भी है. साल 1939 में नाजी जर्मनी में प्राग में छात्रों पर क्रूर अत्याचार किए गए थे. इस क्रूरता की याद में अंतरराष्ट्रीय छात्र परिषद ने 1941 में लंदन में 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाने की घोषणा की थी. छात्रों की बात करें तो उन्हें अक्सर ही परीक्षा में उत्तीर्ण होने की चिंता सताती है. ऐसे में IAS ऑफिसर अखंड स्वरूप से जानिए उन्होंने किस तरह पढ़ाई करके 8 से 10 सरकारी परीक्षाएं (Government Exams) पास कीं. आपके भी काम आ सकते हैं IAS के बताए ये टिप्स.
IAS ऑफिसर ने बताए परीक्षा पास करने के सीक्रेट्स
IAS ऑफिसर अखंड स्वरूप पंडित ने जोश टॉक्स में बताया कि किस तरह वे 8 से 10 सरकारी परीक्षा पास करने में सफल हुए. इन पॉइंट्स में समझें कि किस तरह अखंड स्वरूप पंडित करते थे परीक्षाओं की तैयारी.
- मोटिवेशन ढूंढना और पढ़ाई शुरू करना जरूरी है. अपनी मोटिवेश ढूंढें कि पढ़कर आपको सफलता हासिल करनी है और पढ़ना शुरू कर दें.
- फ्रस्ट्रेशन को दूर करके पढ़ाई पर फोकस करना जरूरी है. रिवीजन करें और चाहे तो अपने साथ ही किसी और को पढ़ाना शुरू करें. इससे आपने जो पढ़ा होगा वो दिमाग में और मजबूत होगा.
- हार ना मानें. फेलियर सफलता (Success) के रास्ते में आएगी ही. इसीलिए हार माने बिना आगे बढ़ते जाएं और तैयारी करें.
- छोटे-छोटे गोल्स फिक्स करें. डेली गोल्स (Goals) बनाएं कि आज आपको क्या पढ़ना है या हफ्ते के गोल बनाएं. ऐसे गोल्स ना बनाएं जिन्हें आप सफल ना कर सकें. छोटे गोल्स पूरे करते-करते आगे बढ़ें.
- सफल होने का आपके पास कोई कारण होना चाहिए. अगर कारण होगा तो आप सफलता की तरफ खिंचाव महसूस करते हैं.
- चतुराई से पढ़ें. 12 से 15 घंटे में पढ़ी और समझी गई चीज आप 6 घंटे में पढ़ सकते हैं अगर आप स्मार्टली पढ़ेंगें. स्मार्ट तरीके से पढ़ने से आप कम समय में भी जो पढ़ेंगे आपको याद रहेगा.
- IAS ऑफिसर अखंड स्वरूप पंडित ने इन्हीं पॉइंट्स से पढ़ाई की, परीक्षाओं की तैयारी की और सफलता ने उनके कदम चूम लिए.
यह भी पढ़ें – STOP! अगर आप करते हैं ये 5 काम, तो आपका बच्चा हो सकता है डिप्रेशन का शिकार, Mental Health Specialist प्रितिका सिंह ने बताया
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
3 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
5 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
6 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
9 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
9 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
10 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
10 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
12 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines