International Students’ Day 2025: परीक्षा के लिए कैसे पढें? 8-10 सरकारी एग्जाम क्लियर करने वाले IAS ऑफिसर ने बताया सीक्रेट

International Students’ Day: अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर जानिए इस दिन को क्यों मनाया जाता है और इस दिन को मनाने की शुरुआत कब हुई थी. साथ ही IAS ऑफिसर से जानिए किस तरह परीक्षा पास करने के लिए तैयारी की जा सकती है.

International Students Day

किस तरह परीक्षा के लिए पढ़ते थे IAS Officer.

International Students’ Day 2025: हर साल 17 नवंबर के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है. यह दिन छात्रों और शिक्षा के महत्व को समर्पित है. इस दिन का ऐतिहासिक महत्व भी है. साल 1939 में नाजी जर्मनी में प्राग में छात्रों पर क्रूर अत्याचार किए गए थे. इस क्रूरता की याद में अंतरराष्ट्रीय छात्र परिषद ने 1941 में लंदन में 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाने की घोषणा की थी. छात्रों की बात करें तो उन्हें अक्सर ही परीक्षा में उत्तीर्ण होने की चिंता सताती है. ऐसे में IAS ऑफिसर अखंड स्वरूप से जानिए उन्होंने किस तरह पढ़ाई करके 8 से 10 सरकारी परीक्षाएं (Government Exams) पास कीं. आपके भी काम आ सकते हैं IAS के बताए ये टिप्स.

IAS ऑफिसर ने बताए परीक्षा पास करने के सीक्रेट्स

IAS ऑफिसर अखंड स्वरूप पंडित ने जोश टॉक्स में बताया कि किस तरह वे 8 से 10 सरकारी परीक्षा पास करने में सफल हुए. इन पॉइंट्स में समझें कि किस तरह अखंड स्वरूप पंडित करते थे परीक्षाओं की तैयारी.

  • मोटिवेशन ढूंढना और पढ़ाई शुरू करना जरूरी है. अपनी मोटिवेश ढूंढें कि पढ़कर आपको सफलता हासिल करनी है और पढ़ना शुरू कर दें.
  • फ्रस्ट्रेशन को दूर करके पढ़ाई पर फोकस करना जरूरी है. रिवीजन करें और चाहे तो अपने साथ ही किसी और को पढ़ाना शुरू करें. इससे आपने जो पढ़ा होगा वो दिमाग में और मजबूत होगा.
  • हार ना मानें. फेलियर सफलता (Success) के रास्ते में आएगी ही. इसीलिए हार माने बिना आगे बढ़ते जाएं और तैयारी करें.
  • छोटे-छोटे गोल्स फिक्स करें. डेली गोल्स (Goals) बनाएं कि आज आपको क्या पढ़ना है या हफ्ते के गोल बनाएं. ऐसे गोल्स ना बनाएं जिन्हें आप सफल ना कर सकें. छोटे गोल्स पूरे करते-करते आगे बढ़ें.
  • सफल होने का आपके पास कोई कारण होना चाहिए. अगर कारण होगा तो आप सफलता की तरफ खिंचाव महसूस करते हैं.
  • चतुराई से पढ़ें. 12 से 15 घंटे में पढ़ी और समझी गई चीज आप 6 घंटे में पढ़ सकते हैं अगर आप स्मार्टली पढ़ेंगें. स्मार्ट तरीके से पढ़ने से आप कम समय में भी जो पढ़ेंगे आपको याद रहेगा.
  • IAS ऑफिसर अखंड स्वरूप पंडित ने इन्हीं पॉइंट्स से पढ़ाई की, परीक्षाओं की तैयारी की और सफलता ने उनके कदम चूम लिए.

यह भी पढ़ें – STOP! अगर आप करते हैं ये 5 काम, तो आपका बच्चा हो सकता है डिप्रेशन का शिकार, Mental Health Specialist प्रितिका सिंह ने बताया

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ