हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

International Mountain Day: घूमने के लिए दिसंबर में कौन सा हिल स्टेशन सबसे अच्छा है? जानिए और जल्दी से बुक कर लीजिए टिकट

Best Hill Stations In December: दिसंबर के महीने में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां बताए हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट रहेंगे. पहाड़ों के बीच आप सुकूनभरा समय बिता सकेंगे.

विज्ञापन
International Mountain Day 2025: दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर हैं ये पहाड़.

Travelling Destinations In December: हर साल 11 दिसबंर के दिन अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद वैश्विक तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों की भूमिका और जरूरत को उजागर करना है. पहाड़ (Mountains) प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण होते हैं. यहां रहने वालों का जीवन कठिन होता है लेकिन ये लोग प्रकृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं. शहरों में रहने वालों के लिए तो पहाड़ उनके सुकून का जरिया होते हैं. साल में 2 से 3 बार भी अगर पहाड़ों की सैर कर ली जाए तो लगता है जैसे जिंदगी आसान हो गई है. ऐसे में साल अपने अंत की ओर अग्रसर है और यह एक अच्छा अवसर है पहाड़ों की सैर करते हुए साल 2025 को अलविदा कहने का. यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ बेस्ट हिल स्टेशन (Best Hill Stations) का जिक्र किया जा रहा है जिनकी सैर दिसंबर के महीने में की जा सकती है. यहां घूमने का अपना अलग ही मजा होगा.

यह भी पढ़ें – कभी नहीं देखा होगा आलू की तरह दिखने वाला ये अनोखा होटल, नजारा देख उड़ जाएंगे होश

दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशन

देवप्रयाग

विज्ञापन

दिसंबर के महीने में आप उत्तराखंड के देवप्रयाग घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां की खूबसूरती आपके दिल में उतर जाएगी. देवप्रयाग में आपको भागीरथी और अलकनंदा नदियां मिलेंगी. पहाड़ों के बीच आप सुकूनभरा समय बिता सकेंगे.

औली

विज्ञापन

दिल्ली से 8-9 घंटों की दूरी पर है औली. दिसंबर के महीने में उत्तराखंड के औली (Auli In December) में बर्फ पड़ती है. इस हिल स्टेशन पर आप ना सिर्फ एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकेंगे बल्कि कैंपिंग भी कर सकेंगे. यहां से आपको मिल्कीवे दिखेगा और सुबह उगते सूरज की लालिमा में नींद खुलेगी.

शोजा

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शोजा (Shoja) जा सकते हैं. शोजा कुल्लु हाइवे के पास ही है. यहां आपको हिमाचल के पहाड़ों का आनंद तो मिलेगा ही, साथ ही कम भीड़भाड़ होगी जिससे दिल को सुकून भी महसूस होगा. शोजा दिल्ली से 480 किलोमीटर की दूरी पर है.

रुद्रप्रयाग

विज्ञापन

अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों वाले इस हिल स्टेशन पर आप अप्रैल से दिसंबर के बीच जा सकते हैं. यह दिल्ली से 370 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. रुद्रप्रयाग में आपको विशाल पर्वत दिखेंगे और यहां के गांव में आपको वो शांति मिलेगी जो शहरों की भीड़भाड़ में मिलना बेहद मुश्किल है.

नौकुचियाताल

विज्ञापन

नैनीताल के नौकुचियाताल की सैर पर भी निकला जा सकता है. दिसंबर में यह जगह बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ती है. यहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं या नदी के किनारे बैठकर अपनी यादों में खो सकते हैं. नौकुचियाताल दिल्ली से 300 किलोमीटर दूरी पर है. यहां से आप आस-पास के मंदिरों में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – नए साल के मौके पर ढूंढ रहे हैं सस्ती जगहें तो एक बार देख लें ये लोकेशन, कुल 20 हजार में पूरा हो जाएगा 4 दिन का ट्रिप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola