International Travel: हाल के वर्षों में भारतीयों के बीच विदेश यात्रा काफी बढ़ गई है। इसके पीछे फ्लाइट का खर्चा एक बड़ा रोल प्ले करता है। पहले कुछ समय तक लोगों को यह लगता था कि डोमेस्टिक फ्लाइट्स की टिकटे विदेश की टिकटों से सस्ती होती है। लेकिन अब यह बात कुछ हद तक पलट चुकी हैं। भारतीय लोगों के लिए अब विदेश जाने की टिकट ज्यादा सस्ती पड़ती है, जिससे ना सिर्फ एविएशन को बल्कि पूरे टूरिजम डिपार्टमेंट, जिसमें होटल, लोकल वेंडर्स आदि को भी नुकसान हो रहा है। आइए इस बात को सही से समझते हैं।
इंटरनेशनल टिकट सस्ती कैसे?
हालांकि, इस बात को लेकर कोई ठोस तथ्य नहीं है लेकिन कुछ कारण ऐसे पाए गए जिससे विदेशों में घूमने का चलन बढ़ा है। जैसे कि असम, गुवाहाटी घूमने में लोगों का इतना खर्चा हो रहा है कि उतने में दुबई, बैंकॉक जैसे देशों में घूमने का खर्च आराम से निकल सकता है। इसके अलावा, सस्ती इंटरनेशनल टिकट का कारण पेट्रोल के दाम भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC ने निकाला कश्मीर का सस्ता पैकेज, जानें 5 रातें और 6 दिन में कहां-कहां घूमेंगे?
इन 7 कारणों से लोगों की पहली पसंद बन गया है विदेश
1. तेल के दाम- प्लेन में इस्तेमाल होने वाले तेल के दाम दुनियाभर में ज्यादा है। वहीं, भारत में तेल पर ज्यादा टैक्स लगने से डोमेस्टिक फ्लाइट की टिकट महंगी हो जाती है।
2. एयरपोर्ट सर्विस चार्ज- भारत में एयरपोर्ट पर मिल रही सेवाओं, रखरखाव और अन्य कामों की लागत में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट होने से भी एयरलाइनों की फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना करना पड़ा है।
3. टिकट के दाम- डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकटों के दामों में भी कॉम्पिटेटिव माहौल बन चुका है। कई कंपनियां सस्ते में विदेश की टिकटों को सेल करती हैं या फिर डोमेस्टिक के बराबर होती है, जिस कारण लोग अपना मन विदेश घूमने की तरफ लगा देते हैं।
4. लो टैक्स- कई इंटरनेशनल रूट्स पर एयरपोर्ट्स को कम शुल्क और टैक्स देना होता है, खासकर साउथ ईस्ट एशिया जैसे क्षेत्रों में, जिससे लोग ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं।
5. आसान कनेक्टिविटी- विदेशों में कनेक्टिविटी आसान होती है, यहां एयरपोर्ट के आसपास ही होटल और घूमने की जगहें होती हैं, जिससे उन जगहों को एक्सप्लोर करने में ज्यादा ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा नहीं होता है।
6. बढ़िया ऑफर और पैकेज- विदेश घूमने के लिए बड़ी-बड़ी ट्रैवल कंपनियां अच्छे ऑफर और पैकेजिस लोगों को प्रोवाइड करती हैं, जिसमें ज्यादातर फैमिली पैकेज होते हैं और होटल के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है, जो भारतीयों को प्रभावित करती है।
7. सोशल मीडिया- आजकल हर कोई ऑनलाइन है, कुछ लोग दिनभर क्या करते हैं इन सबकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। ऐसे में लोगों को भी अपना सोशल मीडिया पेज ज्यादा अट्रैक्टिव करना होता है, इसलिए सस्ते पैकेज और फ्लाइट टिकट उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।
इसके अलावा भारत में होटल के दाम भी फॉरेन कंट्री से ज्यादा होते हैं, इसका कारण लोगों का अपने देश में कम पर्यटन है। होटल वाले कम गेस्ट के चलते रूम्स के दाम बढ़ा देते हैं। इससे बचने के लिए या तो होटल वालों को एक्सट्रा सर्विस देनी पड़ती है या रूम सस्ते करने पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें- ठंड की दस्तक से सर्दी-खांसी क्यों? बदलते मौसम में बीमार होने से बचाएंगी ये 9 आदतें
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines