Instant Oats Chilla Recipe: क्या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं? अगर हां, तो इसकी शुरुआत एक्सरसाइज के अलावा क्यों ना कुछ हेल्दी खाकर की जाए? ओट्स, जिसे ना सिर्फ हेल्दी माना जाता है बल्कि उसे वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। इसलिए आज हम आपके लिए बेसन चीला की जगह इंस्टेंट ओट्स चीला (Instant Oats Chilla in Hindi) लेकर आए हैं। ये स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान होता है। आइए इंस्टेंट ओट्स चीला रेसिपी जानते हैं।
Instant Oats Chilla Ingredients
- इंस्टेंट ओट्स (1 कप)
- सूजी (थोड़ी सी)
- बेसन (थोड़ा सा)
- हल्दी
- हरी मिर्च
- गाजर
- शिमला मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- देसी घी या ओलीव ऑयल
और पढ़िए –Tone Totke: आज ही करें लौंग का ये छोटा सा उपाय, हर कष्ट से मिलेगा छुटकारा
Instant Oats Chilla Recipe in Hindi
इंस्टेंट ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें। अब इसमें ओट्स को पहले हल्का ब्राउन भुन लें। इसके बाद एक प्लेट में ठंडा करके के मिक्सी में पाउडर की तरह पीस लें। अब एक बाउल लें और उसमें इंस्टेंट ओट्स, बेसन और सूजी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके अब हरी मिर्च, हींग, धनिया, हल्दी पाउडर, और नमक स्वादानुसार डालें। इसके अलावा गाजर और शिमला मिर्च के छोटे-छोटे टुकड़ें डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें जरूरत से ज्यादा पानी ना डालें। अब करीब 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। 10 मिनट बाद देखें अगर सूजी और ओट्स ने पानी सुखा लिया है तो थोड़ा सा पानी और मिला लें, लेकिन घोल गाढ़ा ही रहना चाहिए।
इंस्टेंट ओट्स चीला बनाने के लिए गैस पर एक पैन रखें। इसमें हल्का तेल गर्म कर लें। इसके बाद पैन में चीले का मिश्रण गोल आकार बनाते हुए डालें। जब नीचे की तरफ से चीला पक जाए तो उस पलट कर दूसरी ओर से पकाएं। दोनों तरफ से चीला पका लें। इस तरह से इंस्टेंट ओट्स चीला बन जाएगा। आप हरी चटनी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines