Tone Totke: आज ही करें लौंग का ये छोटा सा उपाय, हर कष्ट से मिलेगा छुटकारा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Long Ke Tone Totke: ज्योतिष शास्त्र में घर में सुख-शांति बनाए रखने और नौकरी-बिजनेस में तरक्की के लिए ढेरों उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर सुख-शांति के साथ रह सकते हैं। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में लौंग को लेकर कई उपाय भी बताए गए हैं। लौंग का इस्तेमाल पूजा के रूप में जरूर किया जाता है। मान्यता है कि इसे अर्पित करने से देवी-देवता जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में लौंग को लेकर कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति खुशहाल जीवन जी सकता है।
यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए लौंग का ये सिंपल सा उपाय करना शुभ होगा। इसके लिए शनिवार या फिर रविवार के दिन 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची लेकर जला दें। इसके बाद इसे घर के एक-एक कोने में घुमा दीजिए। इसके बाद जब पूरी तरह से जला दें। आप चाहे, तो इसकी राख में थोड़ा सा पानी मिलाकर प्रवेश द्वार में फैला दीजिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी।
अगर किसी जातक की कुंडली में राहु और केतु की स्थिति सही नहीं है तो शनिवार के दिन लौंग का दान (Long Ke Tone Totke) करें। इसके साथ ही 40 शनिवार तक इस उपाय को अपनाते रहें। अगर किसी व्यक्ति को दान नहीं दे सकते हैं तो शिवलिंग में इन लौंग को चढ़ा दें। ऐसा करने से राहु केतु का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा।
अगर कोई व्यक्ति आपके द्वारा दिए गए पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा है तो अमावस्या या फिर पूर्णिमा के दिन रात के समय 21 लौंग कपूर में रखकर जला दें और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए हवन कर लें। ऐसा करने से राहु केतु का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा।
मेहनत करने के बावजूद सही फल नहीं मिल रहा है या फिर पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद इसमें दो लौंग भी डाल दें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा 21 मंगलवार या शनिवार करने पर आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी।
पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: