Instant Breakfast Recipe: क्या आपने कभी आटे से बना प्याज का डोसा खाया है? अगर नहीं, तो आप फटाफट ये रेसिपी जान लें। कई महिलाएं नाश्ते को लेकर थोड़ा टेंशन में रहती हैं कि ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए। क्योंकि ब्रेकफास्ट अगर हेल्दी करना हो तो आप सोचते होंगे कि ऐसा क्या बनकर तैयार हो सकता है, जो हेल्दी के साथ-साथ झटपट तैयार भी जाए। सुबह इतनी भागादौड़ी होती है कि कुछ समझ नहीं आता इंस्टेंट क्या बनाएं। तो चलिए झटपट और हेल्दी नाश्ते के लिए गेहूं के आटे का प्याज डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन है और इसे बनाने में केवल 5 मिनट लगते हैं।
सामग्री
गेहूं का आटा: 1 कप
प्याज: 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1/2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया: 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
जीरा: 1/2 टीस्पून
नमक: स्वादानुसार
पानी: आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
तेल: डोसा सेंकने के लिए
बनाने की विधि (Instant Dosa Recipe)
बेस तैयार करना
- एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें।
- इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, और जीरा डालें।
- स्वादानुसार नमक डालें।
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए पतला बैटर (घोल) बनाएं। बैटर का बेस डोसे के बैटर जैसी होनी चाहिए।
कैसे बनाए डोसा
- तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल डालें।
- तवे पर एक करछी भर बैटर डालें और गोल आकार में फैलाएं।
- डोसे के किनारों पर और ऊपर थोड़ा सा तेल डालें।
- मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें।
- इस तरह से गेहूं के आटे का प्याज डोसा तैयार है।
इन चीजों के साथ परोसे
यह डोसा जल्दी बनने वाला एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसमें प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं। आप गरमागरम गेहूं के आटे का प्याज डोसा नारियल चटनी या किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दांतों के पीलेपन को झट से दूर कर देगा आम का ये नुस्खा, ऐसे करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
10 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
14 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
15 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
18 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
19 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines