Butter Sweet Corn Recipe: रिमझिम बरसात, हल्की-हल्की फूहार में अक्सर कुछ लोगों का मसालेगार खाने का मन करता है। कई तो चाय के साथ आलू के पकौड़े, गोभी के पकोड़े बनाकर खाते हैं और खिलाते हैं, लेकिन इसके अलावा कभी आपने भूट्टे की ये मक्खन वाली रेसिपी बनाई है। अगर नहीं तो चलिए इस बार सुबह के नाश्ते में गर्म-गर्म चाय के साथ बनाते हैं ये बटर स्वीट कॉर्न रेसिपी। उबले भुट्टे को मक्खन के साथ नाश्ते में खाने का आनंद लेना एक शानदार ऑप्शन है। आइए बता देते हैं ये उबले भुट्टे की मक्खन वाली रेसिपी..
सामग्री (Butter Sweet Corn Recipe)
- 2-3 मध्यम आकार के भुट्टे (मकई)
- 2-3 बड़े चम्मच मक्खन
- 1 चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर (ऑप्शनल)
- चाट मसाला (ऑप्शनल)
विधि (Butter Sweet Corn Making Process)
- भुट्टे को उबालना
- भुट्टे के दाने अलग करने के लिए पहले उन्हें छीलें और अच्छी तरह धो लें।
- एक बड़े भिगोने में पानी उबालकर उसमें हल्का नमक डालें।
- भुट्टों को उबलते पानी में डालें और 10-15 मिनट तक या भुट्टे नरम होने तक उबालें।
- उबले हुए भुट्टों को छानकर अलग रख दें।
मक्खन तैयार करना
- एक छोटी कटोरी में मक्खन को पिघलाएं।
- इसमें नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- भुट्टे पर मक्खन लगाना
- उबले हुए भुट्टों को प्लेट में रखें।
- तैयार मक्खन को ब्रश या चम्मच की मदद से भुट्टों पर अच्छी तरह से लगाएं।
- अगर आप चाट मसाला पसंद करते हैं, तो भुट्टों पर थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।
परोसना
गर्म-गर्म भुट्टे मक्खन के साथ नाश्ते में परोसें। यह सिंपल और टेस्टी नाश्ता एनर्जी से भरपूर होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। आप इसे परिवार के साथ किसी भी समय का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Recipe: शरीर की कमजोरी को दूर करती है साबूदाने की खीर, ऐसी महिलाओं के लिए तो है रामबाण!
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
10 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
15 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
17 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
21 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines