Foods For Insomnia: नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। आजकल की खराब लाइफस्टाइल, खानपान और स्ट्रेस के कारण लोग नींद की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी स्लीपिंग डिसऑर्डर है, तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। हम जो कुछ खा रहे हैं उसका असर हमारी नींद पर भी पड़ता है, जिसके कारण नींद से जुड़ी गई तरह की बीमारी हो सकती है। जैसे कि इंसोमनिया और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया जैसी कंडीशन भी देखने को मिलती हैं। आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए आप अपनी डाइट में किन-किन फूड्स को शामिल कर सकते हैं?
बादाम
बादाम खाने से दिमाग ही तेज नहीं होता है, बल्कि नींद से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है। अपनी नींद की समस्या को दूर करने के लिए अगर आप रात को दो से तीन बादाम रोज खाते हैं, तो आपको अच्छी नींद आएगी और आप बेफिक्र होकर सो सकते हैं। बादाम में मेलाटोनिन, मैग्नीशियम, और ट्राइप्टोफैन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो नींद वाले हार्मोन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- जीरा पानी या धनिया पानी वजन घटाने के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर?
केला और केला
अगर आप रात को नींद न आने पर केले और दूध का सेवन करते हैं, तो ये आपके नींद के लिए फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि दूध में कई प्रकार मिनरल्स और विटामिन भी पाए जाते हैं। साथ ही इसमें ट्राईटोफन की भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है। रात को सोने से पहले दूध और केले का सेवन आपको नींद से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अगर आप कफ से परेशान हैं तो केला खाने से बचें।
कीवी
अपनी नींद की समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कीवी को शामिल कर सकते हैं। कीवी में नींद को बढ़ाने वाला मेलाटोनिन हार्मोन पाए जाते हैं। साथ ही ये आपके शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। ये शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करता है, लेकिन इसमें कई ऐसे पोषक तत्व और कम्पाउंड पाए जाते हैं, नींद की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले कीवी का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- चौलाई के साग के 4 चमत्कारी फायदे, दिल की ये ‘दवा’ खून भी बढ़ाएगी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
6 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
7 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
9 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
10 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
10 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
10 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
13 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
14 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines