हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारिश ने रोक दी आउटडोर मस्ती? बच्चों के साथ घर पर खेलें ये 5 मजेदार गेम्स

Indoor Activities: कई बार घूमने का प्लान होता है और बारिश हो जाती है. इसकी वजह से बच्चों का मूड और दिन पूरा खराब हो जाता है. ऐसे में चाहें तो घर पर ही उनका दिन अच्छा बना सकते हैं और उनके साथ ये मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं. 

विज्ञापन
बच्चों के साथ घर पर खेलें ये मजेदार गेम्स. Image Credit- Freepik

Indoor Activities For Kids: कहीं बाहर जाने का प्लान होता है और बस घर से बाहर जा ही रहे होते हैं, लेकिन आखिरी वक्त पर बारिश आ जाती है. इससे न सिर्फ छुट्टी बेकार होती है, बल्कि बच्चों का पूरा मूड भी खराब हो जाता है. कई बार तो सुबह से ही बारिश होना शुरू हो जाती है और बच्चे घर में बैठे-बैठे बोर होने लगते हैं. फिर उनका ध्यान मोबाइल या टीवी की तरफ जाने लगता है. कुछ बच्चे को खाना नहीं खाते और जिद करते हैं. ऐसे में पैरेंट्स बच्चों के साथ घर पर ही कुछ मजेदार गेम्स खेलकर उनके दिन को खास बना सकते हैं. इस लेख में हम आपके साथ कुछ मजेदार गेम्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें बच्चों के साथ घर पर किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- राखी सेलिब्रेशन के बाद लेना है छोटा ब्रेक? परिवार संग दिल्ली-NCR की ये जगहें रहेंगी बेस्ट

आउटडोर गेम्स इन होम | Indoor Games For Kids

चेस गेम

आप बच्चों के साथ चेस यानी शतरंज का गेम खेल सकते हैं. इससे न सिर्फ टाइम पास होगा, बल्कि बच्चे के दिमाग पर असर भी पड़ेगा. इसमें हर चाल सोच-समझकर चलनी होती है, लेकिन शुरुआत में आसान रूल्स के साथ खेलें और धीरे-धीरे उन्हें अलग-अलग चालों के बारे में बताएं. ऐसे में आपको गेम खेलने में और भी मजा आएगा. कई बार बच्चे की खुशी के लिए उन्हें जीता भी दें. 

विज्ञापन

पिक्शनरी गेम 

पिक्शनरी के लिए किसी बड़े बोर्ड की भी जरूरत नहीं होती. कागज और पेन की मदद से घर पर इसे खेला जा सकता है. इसमें एक इंसान किसी शब्द या चीज की तस्वीर बनाता है और बाकी लोग उसे पहचानने की कोशिश करते हैं. परिवार के ज्यादा सदस्यों के साथ खेलने पर यह गेम और भी मजेदार हो जाता है. आप बच्चों के हिसाब से चीजें रख सकते हैं, ताकि उन्हें खेलने में आसानी हो. 

सांप-सीढ़ी वाला गेम

सांप-सीढ़ी बेहद आसान और मजेदार गेम है. इसमें बच्चों को रूल समझाना या खेलना आसान है. सीढ़ी ऊपर ले जाती है तो सांप नीचे पहुंचा देता है, इसलिए खेल के दौरान कभी खुशी तो कभी गम देखने को मिलता है. छोटे बच्चों के साथ फैमिली टाइम के लिए यह एक अच्छा गेम हो सकता है.

विज्ञापन

गुब्बारा वॉलीबॉल गेम

घर के अंदर खेलने के लिए यह एक मजेदार गेम है. कमरे के बीच में एक रस्सी या धागा बांधकर उसे नेट की तरह इस्तेमाल करें. अब बच्चों को दो टीमों में बांट दें और गुब्बारे को जमीन पर गिरने से बचाते हुए एक-दूसरे की तरफ उछालें. जो टीम गुब्बारा जमीन पर गिरने से रोकने में कामयाब रहती है, उसे पॉइंट मिलेगा.

हॉपस्कॉच 

यह गेम काफी अलग और मजेदार है. फर्श पर टेप की मदद से हॉपस्कॉच का पैटर्न बनाएं और बच्चों को एक पैर पर कूदते हुए सभी खानों को पार करने के लिए कह सकते हैं. बारिश के दिनों में घर के अंदर खेलने के लिए यह एक मजेदार एक्टिविटी हो सकती है. यह गेम पूरे परिवार के साथ खेला जा सकता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन के लिए आखिरी समय में खरीदें ये 5 शानदार गिफ्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola