घर पर बना यह स्क्रब चेहरे से हटाएगा मैल, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने कहा बस शहद में मिलाकर लगा लें यह चीज

Homemade Scrub: चेहरा निखारने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा असर दिखाता है घर पर बना यह स्क्रब. आप भी लगा सकते हैं बनाकर. यहां जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने इस स्क्रब को बनाने का क्या तरीका बताया है.

Scrub For Glowing Skin

Scrub For Glowing Skin: निखरी त्वचा पानी है तो लगाकर देख लें यह स्क्रब.

Glowing Skin: त्वचा को निखारने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स ही क्यों खरीदे जाएं जब घर पर बनी चीजें बाजार की चीजों से ज्यादा बेहतर असर दिखा सकती हैं. नेचुरोपैथ डॉ. मनोज दास अक्सर ही अपने सोशल हैंडल से ऐसे पोस्ट शेयर करते रहते हैं जिनमें वे स्किन और बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए टिप्स शेयर करते हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में एक्सपर्ट ने बताया है कि किस तरह त्वचा पर जमने वाले मैल या डेड स्किन सेल्स को घर पर बने स्क्रब (Homemade Scrub) की मदद से हटाया जा सकता है. इस स्क्रब को मलने पर मैल का नामोंनिशान भी त्वचा पर नजर नहीं आता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस कमाल के स्क्रब को बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

निखरी त्वचा के लिए होममेड स्क्रब

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. मनोज दास ने बताया है कि कई बार हमारी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है और इस ड्राईनेस की वजह से स्किन के अंदर से डेड सेल्स निकलने का प्रोसेस डिस्टर्ब हो जाता है. इससे ऐसा लगता है जैसे चेहरे पर मैल की परत जम गई है. ऐसे में घर की ही 2 चीजें साथ मिलाकर स्क्रब की तरह चेहरे पर मली जाए तो डेड स्किन सेल्स निकलती है यानी मैल साफ होने लगता है.

विज्ञापन

स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच कॉफी पाउडर (Coffee Powder) डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के लिए लगा छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए इस स्क्रब को धोकर हटा दें. इस स्क्रब के चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलने लगती है. शहद से स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और कॉफी के गुण डेड सेल्स जमने की प्रक्रिया को रोकते हैं.

कितनी बार लगाएं ये स्क्रब

विज्ञापन

इस नेचुरल एक्सफोलिएटर को हफ्ते में 2 बार शावर जैल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या सिर्फ चेहरे पर भी लगा सकते हैं. स्किन पर नेचुरल ग्लो आने लगता है और मैल हटता है सो अलग.

बेसन का स्क्रब भी आ सकता है काम

विज्ञापन

चेहरे से मैल हटाना हो तो एक और एक्सफोलिएटर है जो काम आता है. यह है बेसन (Besan) और दही से बना स्क्रब. एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन में पेस्ट बनाने जितनी दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाई जाए और 10 मिनट रखने के बाद हल्के हाथ से धोकर इस पेस्ट को हटाया जाए तो चेहरा निखरता है. यह नुस्खा स्किन को ग्लोइंग बनाने में बेहद असरदार साबित होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ