लंबे बालों को खूबसूरती की निशानी माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की एक महिला के बाल इतने लंबे हैं कि उन्होंने इसी खासियत के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया. उनके बालों की लंबाई करीब 9 फीट है, जिसे देखकर पहली नजर में यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है. सालों से बालों को बिना कटवाए उनकी खास देखभाल करने वाली रेनू धरियाल ने अब दुनिया में अपना नाम दर्ज कराया है. आखिर उनके बाल कितने लंबे हैं और वह इतने लंबे बालों को संभालती कैसे हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बारिश में जूते भीग जाएं तो ऐसे करें जल्दी ड्राई, काम आएगा ये आसान हैक
कितने इंच के बाल हैं?
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक,रेनू धरियाल के बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 10 इंच मापी गई. उनके बालों को 15 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के हल्द्वानी में मापा गया था. इतनी लंबाई को समझने के लिए यह जानना काफी है कि रेनू के बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे इंसान के रूप में दर्ज रॉबर्ट वाडलो की ऊंचाई 272 सेंटीमीटर के लगभग बराबर है.
क्या है लंबे बालों का सीक्रेट?
रेनू धरियाल ने अपने बालों को लंबे समय तक बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत की. गिनीज वर्ल्ड रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2015 से अपने बाल नहीं कटवाए हैं. इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है और इसके लिए उन्हें काफी समय लगाना पड़ता था. उनके बाल इतने लंबे हो चुके हैं कि खुले रखने पर वे जमीन तक पहुंच जाते हैं.
बालों की देखभाल में लगता है घंटों समय
इतने लंबे बालों की देखभाल करना आसान नहीं होता. रेनू ने बताया है कि बालों को धोने और सुलझाने में काफी समय लगता है. वह बालों की देखभाल के लिए नेचुरल तरीकों को अपनाती हैं और घर पर बनाए गए हेयर ऑयल और शैंपू का भी इस्तेमाल करती हैं. जरूरत पड़ने पर वह अपने बालों को एक लंबी चोटी में बांधकर रखती हैं, जिससे उन्हें संभालना आसान हो जाता है.
पहले किसके नाम था रिकॉर्ड?
पहले यह रिकॉर्ड यूक्रेन की आलिया नसीरोवा के नाम था. उनके बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5.3 इंच दर्ज की गई थी. वहीं, रेनू ने 271.50 सेंटीमीटर की लंबाई के साथ पिछला रिकॉर्ड 14 सेंटीमीटर से ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया.
सोशल मीडिया पर भी बन चुकी हैं पहचान
अपने लंबे बालों की वजह से रेनू धरियाल सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर लाती हैं. वह कंटेंट क्रिएटर भी हैं और यूट्यूब पर अपने बालों और ब्यूटी से जुड़े टिप्स साझा करती हैं. Guinness के मुताबिक, बाहर निकलने पर भी लोग उनके बालों की लंबाई देखकर हैरान रह जाते हैं.
इसे भी पढ़ें- अब नहीं सूखेंगे फ्रिज में रखे नींबू! 14 दिनों तक Lemons को ऐसे रखें ताजा
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
21 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines