Indian Railway: हम सभी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते रहते हैं। आप सभी ने किसी ना किसी से ये जरूर सुना होगा कि हम सो रहे थे और हमारा सामान चोरी हो गया। कभी-कभी ऐसा भी सुनने या देखने को मिलता है कि लोग कुछ देर के लिए अपना सामान छोड़कर बाथरूम चले जाते हैं, फिर जब वापस आते हैं तो पाते हैं कि उनका सामान गायब है। आजकल ट्रेनों में सामान चोरी होना आम बात हो गई है। ऐसा कभी भी किसी के साथ हो सकता है। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगी।
ट्रेन में सामान चोरी होने पर करें ये काम
यदि चलती ट्रेन में आपका सामान चोरी हो जाता है, तो आप ट्रेन कंडक्टर/कोच या गार्ड या जीआरपी (GRP) एस्कॉर्ट के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
GRP क्या है?
GRP को राजकीय रेलवे पुलिस के नाम से भी जाना जाता है। इनका काम भारत में रेलवे स्टेशनों पर कानून व्यवस्था बनाए रखना है। वे ट्रेनों और रेलवे परिसरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं और वहां होने वाले अपराधों की जांच करते हैं।
ये भी पढ़ें- Indian Railways Rules: ट्रेन के AC कोच में ये हरकत आपको पहुंचा सकती है जेल, जुर्माना भी भरना पड़ेगा
GRP पुलिस आपकी मदद करेगी
जब आप जीआरपी पुलिस के पास शिकायत करने जाएंगे तो वे आपको एक एफआईआर फॉर्म देंगे, जिसमें आपको अपनी जानकारी भरकर उन्हें देनी होगी। आपकी शिकायत उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन को भेज दी जाएगी जहां आपका सामान चोरी हुआ था।
ऑनलाइन भी दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
- यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे विभाग की तरफ से ‘रेल मदद’ ऐप चलाया जा रहा है। आप इस ऐप पर जाकर अपनी सारी जानकारी भरकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
- इस ऐप पर आप न सिर्फ सामान चोरी की समस्या बल्कि ट्रेन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या की शिकायत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
14 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
17 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
21 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines