हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indian Destinations: विदेश जाना लग रहा है महंगा? घूम आएं ये इंडियन डेस्टिनेशन, खुश हो जाएगा दिल

Indian Destinations: विदेश घूमने का मन किसका नहीं होता! लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बजट साथ नहीं देता और न ही मौका मिल पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे डेस्टिनेशन्स जो आपको एकदम विदेशी वाइब्स देंगे।

विज्ञापन

Indian Destinations: अगर आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट या समय की कमी के कारण वह सपना पूरा नहीं हो पा रहा, तो परेशान मत होइए। भारत में ही ऐसे कई खूबसूरत और अनोखे डेस्टिनेशन्स हैं जो आपको इंटरनेशनल फील देने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। आप जहां जाएंगे, तो लगेगा कि किसी विदेशी देश में आ गए हैं। यहां की वादियां, मौसम, संस्कृति और नज़ारे आपको विदेश की सैर जैसा अहसास कराएंगे। तो आइए जानते हैं उन भारतीय जगहों के बारे में जो देंगे आपको एक परफेक्ट विदेशी टूर का एहसास।

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश

खज्जियार हरे-भरे मैदानों, घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह एकदम स्विट्जरलैंड जैसा लगता है। यहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण मन को सुकून देते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट ट्रिप ऑप्शन हो सकती है।

विज्ञापन

पांडिचेरी

पांडिचेरी को भारत का ‘फ्रेंच टाउन’ कहा जाता है। यहां की गलियां, रंग-बिरंगे घर, कैफे और समुंदर किनारे की हवा फ्रांस जैसा फील देती है। यहां फ्रेंच वास्तुकला और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। आप चाहें तो यहां आने का सोच सकते हैं।

अंडमान और निकोबार

अगर आपको मालदीव या थाईलैंड जैसा बीच हॉलिडे चाहिए तो अंडमान और निकोबार द्वीप एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। यहां का साफ नीला पानी, सफेद रेत और एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स सब कुछ आपको एक विदेशी द्वीप जैसा एहसास कराएंगे। यह जगह घूमने के लिए बेहद खूबसूरत है।

विज्ञापन

शिलॉन्ग, मेघालय

हरे-भरे पहाड़ों, झरनों और ठंडी हवाओं के बीच बसा शिलॉन्ग अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। इसे भारत का ‘स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। यहां की संस्कृति और संगीत भी बहुत खास है।

रण ऑफ कच्छ, गुजरात

अगर आप दुबई या किसी मिडिल ईस्ट रेगिस्तान की तरह का अनुभव लेना चाहते हैं तो रण ऑफ कच्छ जरूर जाएं। सफेद नमक की चादर और रात में चांदनी में चमकता रेगिस्तान आपको किसी दूसरी दुनिया में ले जाएगा। यह बहुत ही सुंदर जगहों में से एक है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- चाहते हैं भीषण गर्मी से राहत? शिमला-मनाली नहीं इन जगहों पर जाकर मनाएं सुकून भरी छुट्टियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola