Independence Day Breakfast: 15 अगस्त की छुट्टी के दिन बच्चे और बड़े सभी घर पर रहते हैं. इसलिए ज्यादातर इस दिन सुबह नाश्ते में कुछ स्पेशल बनाने का मन करता है, लेकिन, पूरे पकवान काफी अनहेल्दी हो जाते हैं. अगर 15 अगस्त को नाश्ते में सुबह एकदम हेल्दी ढोकला, वो भी तिरंगे के तीन रंगों में खाने को मिल जाए तो? तिरंगा ढोकला अलग होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे तिरंगा ढोकला बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – 15 अगस्त की पार्टी में छा जाएंगी ये 10 तिरंगा डिशेज, हर कोई पूछेगा रेसिपी
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
केसरिया लेयर के लिए
बेसन या सूजी- 1/2 कप
गाजर या टमाटर की प्यूरी- 2 चम्मच
हल्दी- एक चुटकी
सफेद लेयर के लिए
सूजी- 1/2 कप
ताजा दही- 1/3 कप
नमक- स्वाद के अनुसार
हरी लेयर के लिए
धुली हरी मूंग दाल या सूजी- 1/2 कप
पालक की प्यूरी- 1/2 कप
पिसी हुई हरी मिर्च- 1
ईनो- 1.5 छोटा चम्मच
तेल- 2 चम्मच
तड़के के लिए- राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, सफेद तिल और चीनी का पानी
तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले ढोकले का बैटर बनाने के लिए तीनों रंगों के लिए अलग-अलग गाढ़ा घोल तैयार करिए.
- हरे बैटर के लिए मूंग दाल या सूजी में पालक प्यूरी, हरी मिर्च, दही और नमक मिलाकर घोल बना लीजिए.
- सफेद बैटर के लिए सूजी, दही, पानी और नमक को मिलाकर घोल बना लीजिए.
- केसरिया बैटर के लिए बेसन या सूजी में गाजर या फिर टमाटर प्यूरी, थोड़ी हल्दी, दही और नमक डालकर घोल बना लीजिए.
- पहली लेयर के लिए एक गहरी थाली या मोल्ड को लेकर उसमें तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. अब हरे बैटर में आधा चम्मच ईनो मिलाकर उसे थाली में फैला लीजिए और स्टीमर में रखकर कम से कम 4 से 5 मिनट तक पका लीजिए.
- अब दूसरी लेयर बनाने के लिए सफेद बैटर में ईनो मिलाकर इसे ध्यान से पकी हुई हरी लेयर के ऊपर फैला दीजिए और फिर से इसे 4 से 5 मिनट तक स्टीम कर लीजिए.
- तीसरी लेयर बनाने के लिए केसरिया बैटर में ईनो मिलाकर इसे सफेद लेयर के ऊपर फैला दीजिए और अब पूरे ढोकले को मीडियम फ्लेम पर 10 से 12 मिनट तक स्टीम कर लीजिए.
- जब ढोकला पक जाए तो एक बार चाकू डालकर चेक कर लीजिए. अगर चाकू साफ बाहर आ जाए, तो इसका मतलब ढोकला तैयार है. अब इसे निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दें और फिर इसे टुकड़ों में काट दें.
- आखिर में एक छोटे पैन में तेल गर्म करके राई, करी पत्ते, तिल और हरी मिर्च डालें और जब राई चटकने लगे तो इसमें थोड़ा पानी और चीनी डालकर उबाल लें. इसे ढोकले के ऊपर डाल दीजिए.
यह भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा बर्फी! यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines