Independence Day 2026 Rangoli: हर साल 15 अगस्त के दिन भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. इस खास मौके पर देशभर में आजादी का जश्न मनाया जाता है. 15 अगस्त से एक दिन पहले या 15 अगस्त के ही दिन संस्थानों, सोसाइटी, ऑफिसों और स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन होता है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की खास रंगोली भी बनाई जाती है. इसीलिए यहां आपके लिए स्वतंत्रता दिवस के खूबसूरत रंगोली डिजाइन दिए गए हैं जिन्हें आप भी आसानी से बना सकते हैं. ये डिजाइन (Rangoli Design) बेहद खूबसूरत हैं और तिरंगे के रंग में बनाए जाते हैं. यहां देखिए इंस्टाग्राम से लिए गए कुछ बेहतरीन स्वतंत्रता दिवस रंगोली डिजाइन.
यह भी पढ़ें- Independence Day 2026 Speech: 15 अगस्त पर बच्चे की स्पीच सबसे अलग बनानी है? याद करवा दें ये दमदार लाइनें
स्वतंत्रता दिवस की रंगोली | Independence Day Rangoli
कुछ एकदम ही हटकर और यूनिक बनाना हो तो यह रंगोली आपके लिए परफेक्ट रहेगी. तिरंगा के रंगों को इतनी बेहतरीन तरह से इस्तेमाल किया है कि देखने वाली भी इस रंगोली को देखते रह जाएंगे. इस रंगोली को बनाने के लिए आप स्टेन्सिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्वतंत्रता दिवस की इस रंगोली को देखिए. कमल और इंडिया गेट की छवि वाली यह रंगोली सिंपल और खूबसूरत है. यहां इस रंगोली को बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है.
तिरंगे की यह रंगोली (Tiranga Rangoli) छोटी सी है लेकिन सुंदर है. इस रंगोली के चारों ओर सफेद डिजाइन उकेरा गया है. इस रंगोली की खासियत यह भी है कि इसे मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता है.
मोर वाली रंगोली हर अवसर पर खूबसूरत लगती है. यहां स्वतंत्रता दिवस पर मोर वाली रंगोली बनाने का तरीका दिया गया है. मोर की गर्दन नीली, शरीर और पंख तिरंगे के रंगों के बनाए गए हैं.
इस खूबसूरत रंगोली को ऑफिस के कंपीटशन में बनाया जा सकता है. इस रंगोली में तिरंगा और फूलों के साथ ही सफेद कबूतर बनाया गया है जो शांति का प्रतीक है.
फूलों से इस सिंपल रंगोली को बनाया जा सकता है. इस रंगोली में आपको हरे पत्ते, सफेद फूलों की पंखुड़ियां और गेंदे के संतरी फूलों की पत्तियां चाहिए होंगी. बच्चे भी इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं.
बच्चों के कंपीटीशन के लिए रंगोली का यह डिजाइन भी परफेक्ट रहेगा. इस रंगोली को बनाने के लिए तिरंगा रंगों में तिरंगा झंडा बनाना होगा और साथ ही नीले या किसी और रंग का बैकग्राउंड बनाकर उसपर हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखा जा सकता है.
स्वतंत्रता दिवस की इस रंगोली को देखिए. वंदे मातरम लिखकर सजाई गई यह रंगोली स्वतंत्रता दिवस के लिए परफेक्ट है. इस रंगोली को बनाने के लिए सफेद रंग का बॉक्स बनाएं, बोर्डर को संतरी रंगें और बीच में संतरी और हरे रंग को तिरंगे के शेप में डालें. इसके बाद नीले रंग से वंदे मातरम लिखकर रंगोली को कंप्लीट करें.
बेहद यूनिक सी नजर आने वाली यह रंगोली असल में बेहद आसानी से बनाकर तैयार की जा सकती है. इस रंगोली को बनाने के लिए चार रंग – सफेद, हरा, नीला और संतरी लिया गया है. इन्हीं चार रंगों के रिपीटिड पैटर्न से यह रंगोली तैयार हुई है.
दीवार से लगी यह रंगोली भी बेहद खूबसूरत है. इसे स्कूल या ऑफिस में रंगोली कंपीटीशन के लिए कम जगह में बनाकर तैयार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा बर्फी! यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 hr agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
14 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
18 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
21 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines