Independence Day Looks: स्वतंत्रता दिवस के दिन या उससे एक दिन पहले स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन होता है. इन कार्यक्रमों में सभी थीम के अनुसार, सफेद, नारंगी, हरा या नीला रंग पहनकर ही लोग आते हैं. ऐसे में लड़कियां खासतौर से अपने लुक पर ध्यान देती हैं. लड़कियों को थीम पर रहते हुए तैयार होकर आना अच्छा लगता है. ऐसे में आपके लिए यहां बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ कमाल के आउटफिट आइडियाज (Celebrity Inspired Outfit Ideas) दिए जा रहे हैं जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं. सफेद, हरे और नारंगी रंग के ये लुक्स स्वतंत्रता दिवस के लिए परफेक्ट रहेंगे.
यह भी पढ़ें – सावन में घर को दें ट्रेडिशनल और फ्रेश लुक, ये 5 DIY आइडिया आएंगे आपके काम
स्वतंत्रता दिवस के आउटफिट आइडियाज | Outfit Ideas For Independence Day
साला अली खान का यह लुक स्वतंत्रता दिवस फंक्शन या सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है. खासकर आउटडोर फंक्शन हो तो इस तरह का आउटफिट पहनने पर आपको गर्मी भी नहीं लगती है. कॉटन का पटियाला सूट और साथ में मल्टी कलर्ड दुपट्टा पूरे लुक को शानदार बना देता है.
स्वतंत्रता दिवस पर आप करिश्मा कपूर का यह लुक ट्राई कर सकती हैं. इस लुक में करिश्मा गोल्डन डिटेलिंग वाले वाइट सूट में नजर आ रही हैं. नी-लेंथ के इस सूट के साथ करिश्मा ने जूती कैरी की है. गोल्ड और ग्रीन टोन्ड के इयरिंग्स और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ करिश्मा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. करिश्मा ने अपने मेकअप को शिम्मरी रखा है. यह पूरा मिनिमल लुक करिश्मा पर खूब फब रहा है.
अपने फैशन गेम को स्ट्रॉन्ग करते हुए आप अनन्या पांडे की तरह ऑरेंज बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहन सकती हैं. ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए खासतौर से यह लुक एकदम परफेक्ट है. इस साड़ी के साथ अनन्या ने गोल्ड टोन्ड इयरिंग्स, बैंगल्स और रिंग पहनी है. वहीं, साड़ी पर डिटेलिंग भी गोल्ड है. बोल्ड आई वाला यह मेकअप अनन्या के पूरे लुक को कोम्पिलमेंट कर रहा है.
अगर ज्यादा तैयार होने का मन ना करे तो जान्हवी कपूर की तरह सिंपल चिकनकारी कुरता पहन सकती हैं. जान्हवी ने वाइट चिकनकारी कुरता पहना हुआ है जिसपर उन्होंने अपने मेकअप को एकदम सादा रखा है. इस नो मेकअप-मेकअप लुक से जान्हवी का पूरा लुक बेहद संजीदा और सिम्पल नजर आ रहा है.
अदिति राव हैदरी का यह मल्टीकलर आउटफिट भी एक अच्छी इंस्पिरेशन बन सकता है. ग्रीन कलर के अनारकली सूट और प्लाजो पर मल्टीकर डिलेटिंग है जो इस आउटफिट को फेस्टिव लुक दे रही है. अदिति ने अपने लुक को मिनिमल रखा है और बोल्ड मेकअप के साथ बालों को खुला रखा है.
यह भी पढ़ें – घर को महंगा और स्टाइलिश दिखाना है? पर्दे चुनते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
16 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines