15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ प्यार भरा माहौल होता है. लोग छतों पर पतंग उड़ाते हैं और चारों तरफ सिर्फ देशभक्ति ही नजर आती है. अगर आप भी इस खास मौके पर अपने घर को तिरंगा थीम में डेकोरेट करना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद सामान और कुछ सस्ती चीजों की मदद से आप खूबसूरत और क्रिएटिव डेकोरेशन कर सकते हैं. आप अपने हिसाब से आइडिया भी ले सकते हैं और सामग्री को सदर मार्केट से खरीद सकते हैं. आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, डेकोरेशन के लिए आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Dengue-Malaria Risk: घर में इन जगहों में पनप रहे हैं डेंगू, मलेरिया के मच्छर! आज ही करें सफाई वरना जाना पड़ सकता है अस्पताल
फूलों की तिरंगा थीम से करें डेकोरेशन
घर को फूलों से सुंदर लुक दिया जा सकता है. आप दरवाजे, बालकनी या लिविंग रूम को नारंगी, सफेद और हरे रंग के आर्टिफिशियल या फ्रेश फूलों से सजा सकते हैं. इन फूलों की छोटी-सी माला बनाकर दरवाजे पर लगाएं. सिर्फ छत पर भी करके पतंग उड़ा सकते हैं.
पेपर फ्लावर्स से करें वॉल डेकोर
रंगीन पेपर से नारंगी, सफेद और हरे फूल बनाना काफी आसान है. इन्हें एक साथ लगाकर दीवार पर तिरंगे का डिजाइन तैयार करें. बीच में नीले रंग के पेपर से अशोक चक्र बनाया जा सकता है और अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस का लुत्फ उठाएं.
तिरंगा बैलून का करें इस्तेमाल
गुब्बारे का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें बहुत कम वक्त लगेगा. आप नारंगी, सफेद और हरे गुब्बारों को एक साथ लगाकर दीवार, खिड़की या टीवी यूनिट के आसपास सजा सकते हैं. अगर आपके घर बच्चे हैं तो यह बहुत ही अच्छी रहेगी.
बालकनी को दें ट्राई कलर लुक
बालकनी की रेलिंग पर छोटे तिरंगे झंडे या नारंगी, सफेद और हरे रंग की रिबन लगाएं. इसके साथ कुछ छोटे गमले रखकर बालकनी को और खूबसूरत बनाया जा सकता है. ध्यान रखें कि तिरंगे का इस्तेमाल ध्यान से किया जाए ताकि कोई नियम न टूटे.
डाइनिंग टेबल पर करें ट्राई कलर डेकोरेशन
यह दिन सबके साथ बैठकर खाना खाने और एंजॉय करने का होता है. इसलिए डाइनिंग टेबल को भी 15 अगस्त की थीम में सजाया जा सकता है. सफेद बेस के ऊपर नारंगी और हरे रंग के फूल, नैपकिन या छोटे डेकोरेटिव पीस रखें. अगर पार्टी रख रहे हैं तो ट्राई कलर थीम में डिशेज तैयार करें.
इसे भी पढ़ें- थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
11 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
16 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
18 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
22 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines