How To Make Chili Momos: फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में घरों में मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए अगर आप घर आए मेहमानों को इंप्रेस करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए चिली मोमोज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक बहुत ही टेस्टी और फेमस चाइनीज स्टार्टर डिश है जिसका नाम सुनते ही लोंगों के मुंह से पानी आने लगता है। साथ ही इसको बनाना बी बेहद आसान होता है। इसको आप वीकेंड के दौरान बनाकर बच्चों से लेकर बड़ों को भी खुश कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिली मोमोज बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – रोजाना खाएं खीरे को सेब के सिरके में भिगोकर, सेहत को मिलेंगे चौंका देने वाले फायदे
चिली मोमोज बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कप मैदा
- 1 चम्मच तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 कप प्याज
- 1 कप गाजर
- 1/2 कप बीन्स
- 2 चम्मच लहसुन
- 2 चम्मच अदरक
- 1 कप गोभी
- 2 चम्मच शिमला मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 चम्मच मिर्च
- 2 चम्मच अदरक
- 2 पीस प्याज (चार भाग में कटा हुआ )
- 2 पीस शिमला मिर्च
- 2 चम्मच मिर्च पेस्ट
- 2 चम्मच टमाटर की चटनी
- 1 चम्मच सोया सॉस
अभी पढ़ें – खाते ही खट्टी डकार आने लगती हैं? तो इन आसान घरेलू नुस्खों से मिलेगी निजात
चिली मोमोज कैसे बनाएं? (How To make Chili Momos)
- चिली मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें।
- फिर आप इसमें तेल और नमक डालकर अच्छे से मिलाते हुए आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें।
- फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में कटी प्याज, गाजर, बीन्स, लहसुन, अदरक, गोभी और शिमला मिर्च डालें।
- इसके बाद आप इसमें सूखी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर आप लोई को बेलकर तैयार सब्जी के मिक्चर की स्टफिंग करके मोमोज बना लें।
- इसके बाद आप एक कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर गरम करें।
- फिर आप कुकर के अंदर मोमोज से भरा हुआ कंटेनर रखकर करीब 10 मिनट तक ढककर पकाएं।
- इसके बाद आप मोमोस को निकालकर थोड़े से तेल में फ्राई कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से पका लें।
- इसके बाद आप इसी कढ़ाई में मिर्च का पेस्ट, टमाटर की चटनी और सोया सॉस डालें।
- फिर आप इस मिक्चर को थोड़ा सा भूनकर इसमें तैयार मोमोज डालकर हल्का सा मिला लें।
- अब आपके टेस्टी चिली मोमोज बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines