हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Imarti Recipe: इस रेसिपी से बनाएं लजीज 'इमरती', मिनटों में होती है तैयार

विज्ञापन
Imarti

Imarti Recipe: होली को त्योहार आने वाला है और हर घर में मिठाई की लिस्ट बनना शुरू हो गया है। रंगों के त्योहार पर खूब मिठाईयां बनाई जाती है।

इसलिए आज हम आपके लिए इमरती बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

इमरती बनाने के लिए जरूरी सामग्री

उड़द की दाल– 250 ग्राम (छिलके रहित), शक्कर– 500 ग्राम, आरारोट– 50 ग्राम, पीला रंग– 01 चुटकी, घी– तलने के लिए, गोल छेद वाला मोटे कपड़े का रुमाल (इमरती छानने के लिए)।

विज्ञापन

बनाने के विधि

इमरती बनाने के लिए सबसे पहले आपको उड़द की दाल को अच्छे से धोकर साफ करना हैं। इसके बाद दाल को पानी में भिगोकर रख दें।

और पढ़िए –Namkeen Lassi Recipe: होली पर मेहमानों के लिए बनाएं ‘नमकीन लस्सी’, जानें विधि

विज्ञापन

रंग और आरारोट मिलाकर फेंट लें

इसके बाद दाल को पानी से निकाल लें और एक मिक्सर में डालकर इसे अच्छे से बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें रंग और आरारोट डालकर इसे बढिया से फेंट लें।

विज्ञापन

चाशनी तैयार करें

इसके बाद एक बड़े बॉउल में शक्कर लें और उसे जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पकाएं। इस घोल को आग पर तब तक पकाना है, जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए।

विज्ञापन

कपड़े में तीन-चार बड़े चम्मच फेंटी हुई दाल लें

इसके बाद तेक कर लें, अगर चाशनी बन गई हो, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें घी डालें, जब घी गरम हो जाए तो कपड़े में तीन-चार बड़े चम्मच फेंटी हुई दाल भर लें।

विज्ञापन

इमरती बनाएं

इसके बाद कपड़े को ऊपर से पकड़ कर टाइट कर लें और उसे ऊपर से दबाते हुए गर्म घी में गोल कंगूरेदार इमरती बनाएं और उन्हें कुरकुरी तल लें।

विज्ञापन

चाशनी में डालकर छोड़ दें

इसके बाद तैयार सभी इमरतियों को चाशनी में डालकर छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट के तक इसे चाशनी में डूबा रहने दें। इसके बाद आपकी स्वादिष्ट इमरती बनकर तैयार हैं।

विज्ञापन

स्वादिष्ट इमरती तैयार है

इसे आप अपने मेहमानों को होली के त्योहार पर खाने के लिए सर्व कर सकते हैं।

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola