हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ice Cube Benefits : चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानिए क्या है यूज करने का सही तरीका?

Ice Cube Benefits : मेडिकल जर्नल्स और रिसर्च के अनुसार चेहरे पर बर्फ लगाने आपकी स्किन का खूबसूरत बन सकती है। इसके साथ ही स्किन संबंधी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

Ice Cube Benefits : अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मोटोलॉजी और नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में स्किन केयर को लेकर हुए शोधों में यह बात सामने आई है तो कोल्ड थेरेपी स्किन की सूजन को कम करने और पोर्स को टाइट करने में हेल्प करती है। इसके साथ ही यह हमारी स्किन का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाती है।

इस कारण चेहरे पर बर्फ रगड़ना हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, आयुर्वेद के अनुसार ठंडी चीजें पित्त दोष को शांत करती हैं। कोरियन स्किन केयर में भी आइस थेरेपी काफी लोकप्रिय मानी जाती है। आइए जानते हैं कि चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

नेचुरल ग्लो करती है स्किन

बर्फ स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। इससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है। अगर आपकी थके हुए हैं और स्किन पर बर्फ लगाते हैं तो आपको तुरंत फ्रेश लुक मिलता है।

विज्ञापन

पिंपल्स और एक्ने होते हैं समाप्त

बर्फ स्किन पर लगाने से यह एक्स्ट्रा ऑयल को कम करती है। इसके साथ ही पोर्स को टाइट करती है। इससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या से निजात मिलता है।

डार्क सर्कल होते हैं दूर

अगर आप डार्क सर्कल से परेशान हैं तो आप बर्फ लगाएं। इससे डार्क सर्कल से निजात मिलता है। इसके साथ ही ब्लड वेसेल्स को यह कॉन्ट्रैक्ट कर देती है, जिससे पफीनेस दूर होती है।

विज्ञापन

मेकअप को बनाता है लॉन्ग लास्टिंग

बर्फ लगाने से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है। इस कारण मेकअप से पहले बर्फ लगाने से मेकअप लॉन्ग लास्टिंग रहता है। यह प्राइमर जैसा इफेक्ट डालता है।

टैनिंग और सनबर्न से मिलता है निजात

अगर धूप से टैनिंग हो गई है तो आप अपनी स्किन पर बर्फ लगाएं। इससे आपकी स्किन कूल रहने के साथ ही हील होती रहती है। बर्फ की ठंडक सनबर्न को कम करने में हेल्प करती है।

विज्ञापन

ऐसे करें यूज

चेहरे पर बर्फ लगाने के लिए आप एक साफ कॉटन के कपड़े में बर्फ लपेटकर चेहरे पर हल्के-हल्के घुमाएं। 10 से 15 मिनट तक एक ही जगह पर रगड़ें, इसके बाद दूसरी जगह पर शिफ्ट करें। कोशिश करें कि स्किन पर डायरेक्ट बर्फ अप्लाई न करें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Health Tips: महिलाओं के लिए वरदान हैं ये 3 जूस! जानें किस समय पीना होगा फायदेमंद

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola