---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Health Tips: महिलाओं के लिए वरदान हैं ये 3 जूस! जानें किस समय पीना होगा फायदेमंद

Health Tips: फलों और सब्जियों का जूस पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही लाभकारी होता है। रोजाना सुबह के समय अगर महिलाएं ये 3 जूस पीती हैं, तो आप कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

---विज्ञापन---

Health Tips: ताजे फलों और सब्जियों का रस पीना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, फलों के रस हर किसी के लिए सही नहीं होते हैं, जैसे कि शुगर के मरीजों को कुछ फलों का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए सही समय पर सही डाइट लेना शुरू कर देना चाहिए। 30 से अधिक उम्र की महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। इस बारे में हमें आयुर्वेदिक और सात्विक न्यूट्रिशनिस्ट सुबह सर्फ (Subah Saraf) बता रही हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं की सेहत के लिए 3 सुपरहेल्दी जूस के बारे में बताया है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

---विज्ञापन---

ये 3 जूस हैं फायदेमंद

1. सफेद पेठे का जूस (Ash Gourd Juice): अगर महिलाएं इस जूस को रोजाना पिएं, तो बैली फैट कम होगा। इस जूस में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में इसे पीने से शरीर का तापमान भी कम रहता है। इस जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है।

2. पालक और खीरा का जूस: अगर आप पालक के साथ खीरे को मिलाकर जूस बनाते हैं, तो इसे पीने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। यह जूस एक्ने-पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। यह जूस महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। लगातार 3 हफ्तों तक इस जूस को पीने से ही शरीर में बदलाव दिखेगा।

---विज्ञापन---

3.गाजर-चुकंदर का जूस: महिलाएं रोजाना गाजर और चुकंदर का ताजा जूस पिएंगी तो इससे उनकी सेहत में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस जूस को नियमित रूप से पीने से शरीर को ताकत मिलती है। इस जूस को पीने से प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। इस रेड जूस को पीने से फीमेल्स की हार्ट हेल्थ भी इंप्रूव होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2025 03:38 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola