Ice Apple Benefits: आइस एप्पल जिसे सरल भाषा में ताड़गोला भी कहते हैं। यह गर्मियों के मौसम में सिर्फ 2 महीने ही मिलता है। इस फल की शक्ल लीची जैसी होती है। जैसे लीची छीलने के बाद अंदर से ट्रांसपेरेंट दिखती है, बिल्कुल वैसे ही आइस एप्पल भी छीलेंगे तो ट्रांसपेरेंट दिखाई देती है। इसका स्वाद नारियल पानी जैसा हल्का मीठा होता है। आइस एप्पल में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं। भारत में यह फल दक्षिण भारत के राज्यों तमिल नाडु, केरल तथा कुछ पूर्वी राज्यों जैसे बिहार में मिलता है। इस फल को हाइड्रेशन का बाप कहा जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। इस फल को खाने से सेहत को कई प्रकार के लाभ होते हैं।
जानिए आइस एप्पल खाने के लाभ
हाइड्रेशन
आइस एप्पल में 95% तक पानी होता है, इसलिए गर्मियों के मौसम में इसे खाने की सलाह दी जाती है। आइस एप्पल डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करने में सहायक होता है। खासतौर पर गर्मियों में लू से बचने के लिए यह फल खाना चाहिए।
डाइजेशन
आइस एप्पल पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। आइस एप्पल कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है। आइस एप्पल यानी ताड़गोला की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की जलन को भी कम कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Eating Habits: ये 6 टिप्स बदल देंगे आपका लाइफस्टाइल
एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज
आइस एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं। आइस एप्पल खाने से स्किन सेल्स में मेलानिन ग्रोथ प्राकृतिक तरीके से होती है। यह स्किन पर झुर्रियों, फाइन लाइंस और रिंकल्स को कम करने में मदद करता है।
प्रेग्नेंट फीमेल्स के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं को भी ताड़गोला खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह फल एनर्जी बूस्टर होता है। गर्मियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं में कमजोरी और थकान दूर करने के लिए इस फल को खिलाया जाता है। इस फल से इंस्टेंट एनर्जी आती है।
वेट लॉस करें
आइस एप्पल खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। आइस एप्पल लो कैलोरी फ्रूट होता है जिसे खाने से भूख कम लगती है और पेट ज्यादा समय तक फुल रहता है।
इसके अलावा आइस एप्पल खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है। कुछ लोगों को आइस एप्पल डायबिटीज में भी लाभ पहुंचाता है।
क्या ताड़गोला खाने के कोई नुकसान भी है?
वैसे तो आइस एप्पल खाने के कोई ज्यादा नुकसान नहीं होते हैं, मगर ज्यादा पका हुआ ताड़गोला खाएंगे तो पेट में दर्द, ऐंठन व दस्त की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
10 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
14 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
17 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
21 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines