Health And Hygiene: हममें से कई लोग इस बात से बिल्कुल अनजान रहते हैं कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों को कब और क्यों बदलना जरूरी होता है. अक्सर हम इन्हें महीनों या सालों तक बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे हमारी सेहत और हाइजीन पर असर पड़ सकता है. अगर आप भी इस उलझन में रहते हैं कि कौन-सी चीज को कितने समय बाद बदलना चाहिए, तो आइए जान लेते हैं इन रोजमर्रा की जरूरी चीजों का सही बदलने का समय.
हाइजीन टिप्स | Hygiene Tips
तकिए
तकिए में रोजाना पसीना, धूल, बाल और त्वचा कोशिकाएं जमा होती रहती हैं. समय के साथ इनमें बैक्टीरिया और डस्ट माइट्स बढ़ने लगते हैं, जो एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम और गर्दन के दर्द की वजह बन सकते हैं. इसलिए साल में एक बार तकिया बदल देने से नींद की क्वालिटी और हाइजीन दोनों बेहतर रहती है.
फ्राइंग पैन
फ्राइंग पैन की नॉन-स्टिक कोटिंग समय के साथ घिसने लगती है. अगर यह कोटिंग टूटने लगे तो खाना उसमें चिपकने लगता है और कभी-कभी कोटिंग के छोटे कण भी खाने में मिल सकते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं. इसलिए हर 3 साल में फ्राइंग पैन को बदलना सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प है.
बेड का गद्दा
गद्दा आपकी नींद की क्वालिटी पर सीधा असर डालता है, लेकिन इसे बदलने को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. 7–8 साल पुराने गद्दे में धूल, डस्ट माइट्स, पसीना और बदबू जमा हो जाती है, जिससे एलर्जी और बैक पेन हो सकता है. इसलिए हर 7 साल में एक बार गद्दा बदलना हेल्थ, कम्फर्ट और अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Winter Bathing Tips: नहाते समय अपनाएं ये 2 आसान ट्रिक्स, बॉडी की खुजली होगी गायब
किचन स्पंज
अगर आप किचन में यूज हो रहे स्पंज को काफी महीनों तक इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही खराब साबित हो सकता है. आपको किचन स्पंज को हफ्ते में एक बार जरूर बदलना चाहिए.
टूथब्रश
ऐसे बहुत से लोग हैं जो टूथब्रश को साल भर इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आपको हर तीन महीने में टूथब्रश को बदल देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- सर्दी का राजा कौन सा फल है? ठंड में बीमारियों को दूर रखेगा यह Fruit
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 hr agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
14 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
17 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
17 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
18 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
19 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
22 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
23 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
23 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines