Hyderabadi Chicken Biryani: बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. खासकर हैदराबादी बिरयानी का स्वाद और खुशबू के बारे में सुनकर खाने का मन करने लगता है. कई लोग होटल जैसी बिरयानी घर पर बनाना चाहते हैं, लेकिन सही तरीका और मसालों की जानकारी न होने की वजह से स्वाद वैसा नहीं आ पाता. अगर आप भी घर पर मसालेदार, दम वाली और खुशबू से भरपूर हैदराबादी बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो हम आपको आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से सबसे अच्छी बिरयानी बना सकेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या बच्चे को गोद में बैठाकर उसकी सीट ले सकते हैं? रेलवे के नियम कर देंगे कन्फ्यूजन दूर
हैदराबादी बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 किलो चिकन.
- 750 ग्राम अधपके बासमती चावल.
- 250 ग्राम दही.
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट.
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट.
- 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट.
- स्वादानुसार नमक.
- 3-4 दालचीनी स्टिक.
- 4 लौंग.
- 1 बड़ा चम्मच जीरा.
- थोड़ा जावित्री और इलायची पाउडर.
- पुदीने की पत्तियां और फ्राई प्याज.
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस.
- 4 बड़े चम्मच घी.
- थोड़ा केसर, आधा कप पानी और आधा कप तेल.
- याद रखें कि जितने ज्यादा लोग, उतना ज्यादा सामग्री.
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दम हैदराबादी बिरयानी
- सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह साफ करके एक बड़े बर्तन में रखें. अगर आप मटन बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी सेम रेसिपी है.
- अब इसमें नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हरी मिर्च पेस्ट, दही और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- इसके बाद पुदीना, फ्राई प्याज और नींबू का रस डालकर कुछ देर मेरिनेट होने दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह अंदर तक पहुंच जाए.
- अब अधपके चावल की लेयर लगाएं और ऊपर से केसर वाला पानी, घी और थोड़ा तेल डालें.
- बर्तन को ढक्कन से बंद करके किनारों पर आटा लगाएं और धीमी आंच पर करीब 25-30 मिनट तक दम में पकाएं.
- बिरयानी तैयार होने के बाद इसे हल्के हाथों से मिलाएं और उबले अंडे, सलाद या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें. इसका स्वाद आपकी फैमिली और मेहमानों दोनों को बेहद पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आलू को हफ्तों तक फ्रेश रखने का देसी जुगाड़, जड़ निकलने और काला पड़ने की
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines