Hyaluronic Serum या एलोवेरा, गर्मियों में फेस पर क्या लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में हमारी स्किन ऑयली और चिपचिपी हो जाती है, जिस वजह से फेस पर पिंपल और एक्ने बनने लगते हैं। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए मार्केट में एक नया स्किनकेयर प्रोडक्ट हयालूरोनिक सीरम आया था, जो गर्मियों के मौसम में यूज करने के लिए सुटेबल माना जाता है। वहीं, कुछ लोग एलोवेरा जेल को भी लगाना पसंद करते हैं, मगर दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन सा होता है? जानिए रिपोर्ट में।

summer skin care tips

summer skin care tips

गर्मियों के सीजन में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स काफी बढ़ जाती हैं। क्योंकि इस मौसम में स्किन पर ऑयल और पसीना ज्यादा रिलीज होता है। इससे त्वचा पर पिंपल्स, एक्ने और फुंसी-फोड़े होने की समस्याएं बढ़ जाती हैं। हयालूरोनिक सीरम एक नया स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो गर्मियों में यूज करने के लिए सही माना जाता है। इस सीरम को हाइड्रेशन के लिए बेस्ट माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को एलोवेरा जेल या फ्रेश एलोवेरा भी स्किन के हाइड्रेशन के लिए फायदेमंद लगता है। मगर दोनों में से ज्यादा सही कौन सा है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

एक्सपर्ट क्या बोले?

ईडन स्किन क्लिनिक की डॉक्टर अमीषा महाजन, कॉस्मेटिक स्किन एक्सपर्ट और संस्थापक बताती हैं कि गर्मियों में हमें हाइड्रेशन की जरूरत ज्यादा होती है, जिसके लिए पानी पीना आवश्यक होता है, लेकिन स्किन का ख्याल रखने के लिए सही प्रोडक्ट्स यूज करना भी इंपॉर्टेंट होता है। हयालूरोनिक एसिड सीरम गर्मियों में स्किन हाइड्रेशन को कई गुना बढ़ा देता है। दूसरी ओर, एलोवेरा जेल भी स्किन हाइड्रेशन के लिए सही विकल्प माना जाता है, मगर सीरम की तुलना में कम असरदार है।

विज्ञापन

सीरम यूज करने के लाभ

Hyaluronic Serum को गर्मियों में इस्तेमाल करने से स्किन का नेचुरल मॉइश्चराइजेशन बना रहता है। यह लंबे समय तक फेस पर मॉइश्चर बनाए रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

गर्मियों में यह सीरम ऑयल कंट्रोल करता है, जिससे मुंहासे और पिंपल की समस्या कम होगी।

गर्मियों में हयालूरोनिक सीरम लगाने से फाइन लाइंस और एजिंग के साइन्स कम होते हैं। इस सीरम के यूज करने से स्किन रिपेयरिंग भी होती है।

विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips

एलोवेरा जेल के लाभ

एलोवेरा अगर फ्रेश यूज किया जाए तो आपकी स्किन को लाभ मिल सकता है, लेकिन कुछ लोगों की त्वचा एलोवेरा जेल को अब्जोर्ब नहीं कर पाती है और उन्हें एलर्जी भी हो सकती है। गर्मियों में एलोवेरा जेल लगाने से सनबर्न की समस्या भी कम होती है और यह एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, इसलिए गर्मियों में होने वाले पिंपल्स को भी कम कर सकता है।

विज्ञापन

हालांकि, दोनों के ही अपने-अपने फायदे होते हैं लेकिन डॉक्टर अमीषा हयालूरोनिक सीरम को स्किन के लिए ज्यादा फायेदमंद मानती हैं क्योंकि इस सीरम में कुछ अन्य एक्टिव एजेंट्स भी होते हैं, जो स्किन को अलग-अलग तरह के बेनिफिट्स प्रोवाइड करवा सकते हैं।

हयालूरोनिक सीरम स्किन के लिए कैसे फायदेमंद?

इस सीरम को यूज करने से स्किन को कई प्रकार से लाभ होता है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी शामिल हैं, जैसे कि हयालूरोनिक सीरम में डीप नरिशमेंट वाली प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। इस सीरम के इस्तेमाल से पोर्स का साइज भी कम होता है। पिंपल्स और एक्ने निकलने के बाद स्किन का टेक्सचर खुरदुरा हो जाता है, ऐसे में यह सीरम स्किन रिपेयरिंग का काम भी करता है। इसलिए, इसे एलोवेरा जेल से भी ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ