White Hair Remedy At Home: आज के वक्त में कई लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि उनके बाल वक्त से पहले सफेद हो रहे हैं. वहीं, इन सफेद बालों को दोबारा काला करने के लिए कई तरह के महंगे हेयर डाई और दूसरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नतीजा ज्यादा खास नहीं निकल पाता. लेकिन क्या आप जानते हैं आप अपने बालों को घर बैठे बिना एक पैसा खर्च किए दोबारा काला कर सकते हैं? ये सुनने के बाद आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन आपके घर के किचन में रखी चीज इस काम में आपकी बहुत मदद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: हर 8 मिनट में ये कैंसर ले रहा लोगों की जान! गलती से भी न करें इन लक्षणों को इग्नोर
सफेद बालों को फिर से काला कैसे करें?
डाइट, लाइफस्टाइल, तनाव और केमिकल ट्रीटमेंट के वजह से बाल वक्त से पहले सफेद होने लगते हैं. कई लोगों को डर रहता है कि केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से उन्हें किसी तरह का नुकसान न पहुंच जाए, इसलिए लोग नेचुरल उपाय ढूंढते हैं. लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि सब्र के साथ और लंबे समय तक नेचुरल उपाय को अपनाने से फायदा पहुंचता है. अब आते हैं आखिर कौन सी चीज आपके बालों को दोबारा काले कर सकती है? तो बता दें कि इस जादुई चीज का नाम ‘हल्दी’ है, जो हर घर के किचन में मौजूद रहती है.
हल्दी कैसे करेगा बालों को काला?
हल्दी (Turmeric) में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) भरपूर मात्रा में होते हैं. साथ ही, इसमें कई ऐसे मिनरल्स और विटामिन (Vitamins) भी होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. जब बाल हेल्दी (Healthy Hairs) होंगे तो ये सफेद नहीं होंगे. इस तरह आप हल्दी के इस्तेमाल से अपने बालों को स्वस्थ, मजबूत और काला बना सकते हैं.
हल्दी को कैसे लगाए?
- सफेद बालों को फिर काला बनाने के लिए करीब 1 चम्मच हल्दी लें और उसे कड़ाही या तवे में डालकर हल्की आंच पर अच्छे से तब तक भूने जबतक हल्दी काली न हो जाए.
- इस बात का भी ध्यान रखें कि भूनते वक्त किसी भी तरह का तेल हल्दी में नहीं डालना है.
- अब आप 1 चम्मच चायपत्ती को 1 कप पानी में डालकर 4–5 मिनट तक उबालें. जब पानी कम रह जाए, तो गैस बंद कर दें.
- अब चाय पत्ती के उबले हुए पानी में 1 चम्मच काली भुनी हुई हल्दी, थोड़ा सा एलोवेरा जेल और 1 विटामिन-E कैप्सूल का तेल लें. इन तमाम चीजों को अच्छे से मिला लें.
- अब इस पेस्ट में 2 चम्मच फ्रेश और हरी मेहंदी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बना लें और करीब 2 घंटे तक रख दें.
- समय पूरा होने के बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें और इस रेमेडी को अच्छे से बालों पर लगा लें. आप इस पेस्ट को हफ्ते में 1 बार जरूर इस्तेमाल करें, इससे सफेद बाल नेचुरली काले हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: बार-बार हो सकता है किडनी स्टोन! बचाव के लिए डेली लाइफ में जरूर शामिल करें ये चीजें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
5 mins agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
3 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
4 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
5 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
8 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
19 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines