हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बंद कमरे में घुटन महसूस होती है? हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

बरसात में बाहर तो मौसम अच्छा होता है, लेकिन अंदर नमी ज्यादा बढ़ जाती है. इससे गर्मी बढ़ने लगती है और दिल घबराने लगता है. हालांकि, कुछ टिप्स ऐसे हैं जिनकी मदद से कमरे की उमस को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन
खिड़की और दरवाजे खोलकर रखना है बेहतर. Image Credit- Freepik

बंद कमरे में लंबे समय तक रहने पर अगर आपको घुटन, भारीपन या उमस महसूस होती है तो इसकी एक वजह कमरे में हवा का सही तरीके से सर्कुलेट न होना हो सकती है. सही वेंटिलेशन न होने पर घर के अंदर हमेशा नमी रहती है, धूल मिट्टी जमने लगती है, धुआं अंदर ही रहता है और कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. WHO भी बेहतर वेंटिलेशन और सही हाउसिंग डिजाइन को इनडोर एयर क्वालिटी सुधारने पर जोर देने की सलाह देता है. खासकर छोटे कमरों, बिना खिड़की वाली जगहों  या ऐसे कमरों में जहां दरवाजे-खिड़कियां लंबे समय तक बंद रहती हैं. हालांकि, अच्छे वेंटिलेशन के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ टिप्स की मदद से हवा का जरिया सुधारा जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दाम के बीच ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक खराब नहीं होगी चीनी

खिड़की और दरवाजे खोलकर रखना है बेहतर

अगर बाहर की साफ है या मौसम अच्छा है तो कमरे की खिड़की खोलकर रखें. इससे बाहर की अच्छी हवा अंदर आएगी और आपको अच्छा महसूस होगा. वहीं, अगर कमरे में दो अलग-अलग खिड़कियां या दरवाजा हैं तो दोनों को खोलने से क्रॉस-वेंटिलेशन बेहतर हो सकता है. 

विज्ञापन

एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें

बाथरूम और किचन में एग्जॉस्ट फैन लगाना काफी मददगार साबित हो सकता है. खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं और भाप कमरे की हवा को खराब कर सकते हैं. एग्जॉस्ट फैन उमस को दूर करने का काम करता है. बाहर की ओर हवा निकालने वाले किचन और बाथरूम एग्जॉस्ट फैन कमरे में बाहरी की हवा को ला सकते हैं और वेंटिलेशन को बढ़ा सकते हैं. 

पंखे को सही जगह पर लगाएं 

सिर्फ पंखा चलाने से काम नहीं चलेगा. अगर हो सके तो खिड़की के पास पंखे को इस तरह रखें कि वह कमरे के उमस को बाहर की ओर निकाल दे. दूसरी ओर किसी दूसरी खिड़की या दरवाजे से फ्रेश हवा का लुत्फ उठाएं. खुली खिड़की के साथ पंखे का इस्तेमाल एयरफ्लो बढ़ाने में मदद कर सकता है, लेकिन पंखे की जगह हवा को सही रखने में मददगार हो सकती है. 

विज्ञापन

कमरे में गर्म चीजें दूर रखें. 

कमरे में अगरबत्ती, धूप, सिगरेट या अन्य धुआं पैदा करने वाली चीजों का इस्तेमाल कम करें और खाना बनाते समय किचन का एग्जॉस्ट जरूर चलाएं. घर के अंदर धुआं निकलने वाली रखने चीजें नुकसानदायक हो सकती हैं. खराब वेंटिलेशन वाले घरों में इन चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए.  

कमरे में नमी जमा न होने दें

बहुत ज्यादा नमी भी कमरे को घुटन भरा बना सकती है. लगातार नमी रहने पर फफूंद पनपने का खतरा बढ़ सकता है. इससे कुछ लोगों में एलर्जी और सांस से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकती है. बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद एग्जॉस्ट फैन चलाएं, गीले कपड़े लंबे समय तक कमरे में न सुखाएं और हवा का वेंटिलेशन बनाए रखें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का भी होता है सही समय, जानिए कब करें हेयर ऑयलिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Sources- WHO

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola