Dahi Ka Istemal Kaise Kare: दही का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. खाना बनाने से लेकर स्किन को निखारने तक, दही किसी न किसी रूप में काम आता ही है. इसलिए भारतीय घरों की फ्रिज में दही को जरूर रखा जाता है, जो मार्केट के मुकाबले कम खट्टा होता है. हालांकि, ज्यादा पुराना दही अगर वक्त पर इस्तेमाल न किया जाए तो खट्टापन बढ़ जाता है. ज्यादा खट्टा दही न सिर्फ खाने का स्वाद खराब करने का काम करता है, बल्कि खटास कई बार गला भी खराब कर देती है. इसलिए कुछ लोग ज्यादा खट्टा दही इस्तेमाल करने से बचते हैं और फेंक देते हैं. ऐसे में अगर आप भी यही करते हैं तो अब इसका इस्तेमाल घर के कुछ कामों को निपटाने के लिए करें और यह काम कौन से हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Real vs Fake: कहीं आपकी थाली में तो नहीं पहुंच रहा नकली राजमा? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
खट्टे दही का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
अगर दही खराब नहीं हुआ है तो इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. खट्टा दही अगर आपसे चखा भी नहीं जा रहा है तो इसे फेंकने के बजाय बैटर बनाने, आटे को स्मूथ बनाने, बालों के लिए या फिर तांबे के बर्तन साफ करने के लिए कर सकते हैं.
बैटर बनाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
खट्टे दही का इस्तेमाल बैटर को स्मूथ बनाने के लिए किया जा सकता है. इसे पकौड़े, डोसा, इडली या फिर ढोकला बनाने के लिए इस्तेमाल करें. बैटर को जल्दी और अच्छी तरह फर्मेंट करने के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल करें. यह बैटर में खमीर उठाने का काम करता है जिससे चीजें बहुत ही स्पंजी और स्वादिष्ट बनती हैं. आप एक से दो चम्मच दही बैटर में डाल सकते हैं.
आटे को स्मूथ बनाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
आप दही को भटूरे या फिर कुल्चे के आटे में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. दही की खटास आटे को फुलाने के काम करती है, जिससे भटूरा या कुल्चा लंबे वक्त कर सॉफ्ट रहता है. आप आटा गूंथे वक्त एक से दो चम्मच दही भी डाल दें. इसके बाद अच्छी तरह से मिलाएं और एक स्मूथ आटा गूंथ लें. आटे को ज्यादा पतला न गूंथे, क्योंकि इससे भटूरे बनाने में परेशानी होगी.
बालों के कैसे करें इस्तेमाल?
आप बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके बाल रूखे या बेजान हैं तो दही का मास्क अच्छा साबित हो सकता है. आपको एक्सपर्ट से बात करके सीधे तौर पर दही लगाएं, वरना मास्क तैयार कर लें. मास्क बनाने के लिए आपको शहद या नींबू का रस चाहिए होगा. तीनों चीजें मिलाकर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है.
तांबे के बर्तन साफ करने के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
आप तांबे के बर्तन साफ करने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप खट्टे दही का इस्तेमाल करते हैं तो गंदगी आसानी से साफ हो सकती है. इसके लिए आपको नमक और आटे को मिलाएं. पेस्ट तैयार कर लें और बर्तनों को रगड़कर तांबे के बर्तन को साफ करें. दही का एसिड बर्तनों का कालापन आसानी से साफ कर सकता है. अगर ज्यादा काले बर्तन हैं तो इसे साफ नहीं किया ज सकता.
इसे भी पढ़ें- गंदे और चिपचिपे तौलिये को कैसे करें साफ? यहां जानिए किस तरह Towels की गंदगी ही नहीं बल्कि बदबू भी होगी दूर
संबंधित खबरें
महंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
22 mins agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
32 mins agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
2 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
16 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
18 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines