दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को सजाने-संवारने की तैयारी में लग जाता है. घर की सफाई से लेकर रंगोली बनाने और दरवाजे को सजाने तक, हर छोटी-बड़ी चीज त्योहार की रौनक बढ़ा देती है. खासतौर पर दरवाजे पर लगा सुंदर तोरण घर की डेकोरेशन में चार चांद लगा देता है. अगर आप इस दिवाली कुछ अलग और बजट फ्रेंडली डेकोरेशन करना चाहते हैं तो पुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से खूबसूरत तोरण बना सकते हैं. इससे न सिर्फ दरवाजे को अच्छा लुक मिलेगा, बल्कि दिवाली की डेकोरेशन भी सस्ते में निपट जाएगी. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप घर पर तोरण तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर पुराने सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई, रसोई की ही चीजें आएंगी आपके काम
पुराने कपड़ों से तोरण कैसे बनाएं? | How to Make Old Clothes Toran For Diwali Decoration
रंग-बिरंगी कपड़ों की कतरनों से बनाएं तोरण
अगर आपके घर में पुरानी साड़ियों या सूट के कपड़े रखे हैं तो उन्हें फेंकने के बजाय तोरण बनाने के लिए इस्तेमाल करें. आप लाल, हरा, सफेद या फिर गुलाबी रंग के अलग-अलग कपड़ों का इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ आपको अलग-अलग रंग की पट्टियां चाहिए होगी, बल्कि छोटी-छोटी पट्टियां काटनी होगी और एक मजबूत धागे या रस्सी पर बांधना होगा. अगर आप चाहें तो कपड़ों को फूल, पत्तियों या त्रिकोण के शेप में काटकर भी लगा सकते हैं.
गोटा-पट्टी से दें ट्रेडिशनल लुक
पुरानी साड़ियों पर लगी गोटा-पट्टी, लेस और सुनहरी किनारी का इस्तेमाल करके आप तोरण को शाही लुक दे सकते हैं. कपड़े की पट्टियों को अपनी पसंद का कोई शेप दें और इसे काटकर किनारों पर गोटा-पट्टी लगाएं. इसके बाद, इन्हें एक कपड़े की पट्टी या मोटे धागे पर सिल दें. यह तोरण दिवाली के साथ-साथ करवा चौथ और त्योहारों पर भी घर की डेकोरेशन में काम आ सकता है.
फूलों के डिजाइन वाला तोरण करें तैयार
आप पुराने कपड़ों की मदद से फूलों या फिर पट्टी वाला तोरण तैयार कर सकते हैं. यह तोरण दिखने में न सिर्फ अच्छा लगता है, बल्कि घर को सुंदर लुक भी देता है. फूल बनाने के लिए आपको कपड़े की लंबी पट्टी काटनी होगी. फिर कपड़े को फोल्ड करते हुए फूलों बनाएं और बीच में स्टोन लगाकर इस्तेमाल करें.
मोती और घंटियों से बढ़ाएं खूबसूरती
अगर आप तोरण को थोड़ा हैवी बनाना चाहते हैं तो उसमें मोती, छोटी घंटियां, रंगीन लटकन और शीशे जोड़ सकते हैं. पुरानी साड़ी के बॉर्डर को आधार बनाकर उस पर कपड़े के फूल और सजावटी लटकन लगाएं. नीचे की तरफ छोटी घंटियां लगाने से तोरण को पारंपरिक लुक मिलेगा.
तोरण बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- तोरण बनाने के लिए ऐसे कपड़े चुनें जिनके रंग एक-दूसरे के साथ अच्छे लगें. लाल, पीला, हरा और सुनहरा रंग त्योहारों के लिए अच्छे ऑप्शन हैं.
- इस्तेमाल करने से पहले पुराने कपड़ों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और तोरण को बनाने के लिए मजबूत धागे, रस्सी या कपड़े की पट्टी का इस्तेमाल करें.
- मोती, लेस और घंटियों का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें, ताकि तोरण ज्यादा भारी न हो.
- दरवाजे पर तोरण लगाने से पहले सही नाप जरूर लें और तोरण को नाप से थोड़ा बड़ा रखें, ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी न हो.
- तोरण के कई तरह के डिजाइन मार्केट में मौजूद हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से तोरण का साइज और डिजाइन सेलेक्ट करें.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बालों से झड़ने लगी है रूसी? इन आसान तरीकों से कम हो सकती हैं डैंड्रफ की समस्या
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines