Moringa Powder Ka Istemal Kaise Kare: मोरिंगा जिसे सहजन के पत्ते जिसे एक तरह का सुपर फूड कहा जाता है. इसमें विटामिन ए, सी, ई, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जहां इसका सेवन हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या मोरिंगा पाउडर को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत सारे लोग इसका इस्तेमाल बालों को कलर करने के लिए करते हैं, लेकिन चेहरे के लिए यह बहुत ही अच्छा माना जाता है. आप इसके साथ दूसरी चीजें भी मिला सकते हैं, जिसका पहले पैच टेस्ट करके देखें.
इसे भी पढ़ें-नींद की कमी नहीं बल्कि इन 7 कारणों से भी हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, वजह चौंका देगी आपको
क्या चेहरे पर मोरिंगा पाउडर लगाना सही है?
शुद्ध और अच्छी क्वालिटी वाला मोरिंगा पाउडर लिमिटेड मात्रा में फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
मोरिंगा फेस पैक कैसे बनाएं?
सामग्री
- मोरिंगा पाउडर- 1 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
विधि
दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो लें.
चेहरे पर मोरिंगा पाउडर इस्तेमाल करने के फायदे
स्किन को पोषण देने का काम
मोरिंगा में मौजूद विटामिन और मिनरल्स स्किन को जरूरी पोषण देने में मददगार हो सकते हैं, जिससे स्किन और फ्रेश और हेल्दी दिख सकती है.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होना
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं, जिससे समय से पहले होने वाले एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है
ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
कुछ लोगों में मोरिंगा पाउडर अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे चेहरा कम चिपचिपा महसूस होता है. इसलिए आप सही तरह से इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे का ग्लो बढ़ाया जा सके.
ग्लो बढ़ाने में मदद करना
नियमित स्किन केयर रूटीन के साथ मोरिंगा फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा साफ और निखरी हुई दिखाई दे सकती है. आप इसके साथ शहद मिला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-Sawan Special: सावन में भगवान शिव को चढ़ाएं यह खास प्रसाद, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines