क्या मोरिंगा पाउडर चेहरे पर लगा सकते हैं? खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

Moringa Powder On Face: मोरिंगा पाउडर को सही तरीके से और लिमिटेड मात्रा में चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व स्किन की देखभाल में मदद कर सकते हैं, लेकिन यह किसी स्किन प्रॉब्लम का इलाज नहीं है. हालांकि, इसे अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है.

Moringa Powder On Face

मोरिंगा फेस पैक कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

Moringa Powder Ka Istemal Kaise Kare: मोरिंगा जिसे सहजन के पत्ते जिसे एक तरह का सुपर फूड कहा जाता है. इसमें विटामिन ए, सी, ई, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जहां इसका सेवन हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या मोरिंगा पाउडर को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत सारे लोग इसका इस्तेमाल बालों को कलर करने के लिए करते हैं, लेकिन चेहरे के लिए यह बहुत ही अच्छा माना जाता है. आप  इसके साथ दूसरी चीजें भी मिला सकते हैं, जिसका पहले पैच टेस्ट करके देखें.   

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या चेहरे पर मोरिंगा पाउडर लगाना सही है?

शुद्ध और अच्छी क्वालिटी वाला मोरिंगा पाउडर लिमिटेड मात्रा में फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. 

मोरिंगा फेस पैक कैसे बनाएं?

सामग्री

  • मोरिंगा पाउडर- 1 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच

विधि 

दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो लें. 

विज्ञापन

चेहरे पर मोरिंगा पाउडर इस्तेमाल करने के फायदे 

स्किन को पोषण देने का काम 

मोरिंगा में मौजूद विटामिन और मिनरल्स स्किन को जरूरी पोषण देने में मददगार हो सकते हैं, जिससे स्किन और फ्रेश और हेल्दी दिख सकती है.  

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होना 

मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं, जिससे समय से पहले होने वाले एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है

विज्ञापन

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद 

कुछ लोगों में मोरिंगा पाउडर अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे चेहरा कम चिपचिपा महसूस होता है. इसलिए आप सही तरह से इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे का ग्लो बढ़ाया जा सके. 

ग्लो बढ़ाने में मदद करना 

नियमित स्किन केयर रूटीन के साथ मोरिंगा फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा साफ और निखरी हुई दिखाई दे सकती है. आप इसके साथ शहद मिला सकते हैं.   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ