How to Apply Fenugreek on Hair: किसी का दुख सुना जाए तो इसमें बालों का उतरना, बालों का पतला होना (Hair Thinning), बालों की ग्रोथ ना होना जैसे मुद्दे जरूर शामिल होंगे. अधिकतर लोग बालों की समस्या (Hair Problems) से परेशान हैं और इससे निपटने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं. लेकिन, कोई खास फर्क नजर नहीं आ रहा, खासतौर पर मेथी इस्तेमाल (Methi Ka Istemal Kaise Karen) करने से. हालांकि, मेथी बालों के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है, लेकिन यह बात इसपर निर्भर करती है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं. इसको लेकर डॉक्टर अनिल कुमार का कहना है कि मेथी बालों के लिए (Fenugreek Benefits For Hair Growth) अमृत है, अगर सही तरह से इसका इस्तेमाल किया जाए तो काफी हद तक फायदा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: करी में गलती से ज्यादा हो गया नमक? तुरंत करें ये 6 काम, स्वाद में बिल्कुल भी नहीं आएगी कमी
बालों के लिए मेथी के फायदे | Methi Home Remedies For Hair
बालों पर मेथी कैसे लगाएं?
बालों पर मेथी कई तरह से इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे मेथी का पेस्ट (Fenugreek Mask for Hair Growth) बनाकर लगाना, मेथी के पानी का इस्तेमाल करना या मेथी के तेल से मालिश करना आदि. हालांकि, इसमें से आपके लिए क्या सही है? ये बात आपके बालों की प्रकृति पर निर्भर करती है. ज्यादा फायदे के लिए आप मेथी के साथ दूसरी सामग्रियों को मिला सकते हैं.
मेथी इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम
आप किसी भी चीज के साथ मेथी का इस्तेमाल कर रहे हैं. बस आपको इसे एक रात पहले पानी में भिगोकर रख देना है, ताकि यह अच्छी तरह से फूल जाए और ज्यादा फायदा पहुंचाने का काम करें. इसके लिए आपको बस एक कप पानी का इस्तेमाल करना होगा.
बाल बढ़ाने के लिए मेथी का उपयोग कैसे करें?
हम आपको बता चुके हैं कि मेथी का इस्तेमाल (Uses of Methi) जरूरत के हिसाब से किया जाता है. अगर आपको बालों की ग्रोथ अच्छी करनी है तो बेहतर है कि आप इसके साथ दही का इस्तेमाल करें. दही में मौजूद पोषक तत्व बालों को तेजी से बढ़ाने का काम करेंगे. आप दही के साथ मेथी दाना भिगोकर रख सकते हैं.
मेथी को बालों में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके साथ मेथी (Fenugreek Seed Water) को मिलाकर लगाया जाए तो हर तरह के बालों पर काम करती है. आप मेथी दाना के साथ दही, नारियल का तेल, एलोवेरा जेल या अरंडी का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मेथी का पानी बालों में हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
बालों पर मेथी का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है. आप हर तीसरे दिन मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से बालों की ग्रोथ बहुत ही अच्छी होगी और गिरना भी बहुत कम हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है और कुछ लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 mins agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
16 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
18 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
18 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
21 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
23 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines