रात के बचे हुए चावल को यूं ना करें वेस्ट, बनाएं ये नेचुरल फेस पैक और पाएं ग्लोइंग स्किन

Chawal Ka Face Mask: अगर आपके किचन में बचे हुए चावल रखे हैं तो इसका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए करें. आप इसमें शहद और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Cooked Rice for Face

उबले हुए चावल को स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Cooked Rice for Face: कई बार चावल बहुत से ज्यादा बन जाते हैं, खासतौर से रात में और रात का बचा हुआ खाना खाया नहीं जाता. ऐसे में इन्हें फेंकने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं बचता. अगर आप भी यही करते हैं तो ऐसा ना करें, क्योंकि  इन्हीं बचे हुए चावलों से आप अपनी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकती हैं. चावल में अमीनो एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. यह स्किन के दाग-धब्बे कम करने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम भी करते हैं. इसलिए अगली बार जब भी आपके घर में चावल बच जाएं, तो उन्हें फेंकने के बजाय नीचे बताए गए तरीके से इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें- इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी कौन है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, भक्ति में लीन नजर आई दुल्हनिया

विज्ञापन

 चावल फेस पैक के फायदे

  • नेचुरल ग्लो बढ़ाने का काम
  • फाइन लाइन्स के लिए फायदेमंद
  • झुर्रियों को कम करने में मदद
  • सन डैमेज से प्रोटेक्शन
  • टैनिंग कम करने में असरदार
  • स्किन को क्लीन रखने में मदद 

बचे चावल का फेस पैक कैसे बनाएं?

घर पर फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए बस आपको नेचुरल सामग्रियों की जरूरत होगी, जिन्हें चावल के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है.

  • सबसे पहले रात के बचे चावल लें और उन्हें पानी में डालकर अच्छी तरह पीस लें.
  • स्मूथ पेस्ट तैयार करने के बाद एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का पेस्ट, 1 चम्मच दही और शहद डालें.
  • इन सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और 15 मिनट के लिए रख दें.  

चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • पहले चेहरे को साफ पानी से धोएं. फिर चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें.
  • अब हल्के हाथों से मसाज करें और गुनगुने पानी से धो लें.बस आपका चेहरा कुदरती अच्छा लगेगा.   

कैसे लगाएं?

आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं. कुछ हफ्ते में आपको फर्क महसूस होने लगेगा. यह स्किन को धीरे-धीरे साफ और सॉफ्ट बनाने का काम करता है.   

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप उबले हुए चावल का इस्तेमाल करें, मिर्च वाले चावल से चेहरा दूर रखें.
  • आंखों के पास मास्क ना लगाएं, क्योंकि इससे रोशनी को फर्क महसूस हो सकता है.  
  • अगर आपके चेहरे पर चोट लगी है तो इस पैक को बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें.   

इसे भी पढ़ें- लड़के कैसे करें बजट में स्किनकेयर? जानें डॉ. सुभाष गोयल की बेस्ट टिप्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ